दुष्कर्म आरोपी ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर जान देने का प्रयास:चित्रकूट में जेल जाने के डर से झुलसा, प्रयागराज रेफर

दुष्कर्म आरोपी ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर जान देने का प्रयास:चित्रकूट में जेल जाने के डर से झुलसा, प्रयागराज रेफर

चित्रकूट में दुष्कर्म के एक आरोपी ने सोमवार शाम जेल जाने के डर से सदर कोतवाली क्षेत्र के लौढिया खुर्द गांव में एक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर जान देने का प्रयास किया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। 24 वर्षीय शैलेंद्र कुमार, जो बरगढ़ की कोलान बस्ती का निवासी है, पर वर्ष 2024 में बरगढ़ थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना थी। पुलिस की सख्ती देखकर वह कचहरी से भाग निकला। इसके बाद यूपी 112 को सूचना मिली कि एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर झुलस गया है। आरोपी के पिता राजबहादुर ने बताया कि उनके बेटे ने जेल जाने के डर से यह कदम उठाया। पुलिस ने घायल शैलेंद्र को परिजनों की सुपुर्दगी में प्रयागराज भेजा है ताकि उसे बेहतर इलाज मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *