फरीदाबाद में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा:दोस्त ने 500 रूपये ना देने पर सूआ से गोदा, गमछे से घोंटा था गला

फरीदाबाद में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा:दोस्त ने 500 रूपये ना देने पर सूआ से गोदा, गमछे से घोंटा था गला

फरीदाबाद डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर इलाके में किशोर के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। किशोर की हत्या उसकी के दोस्त ने मात्र 500 रूपये ना देने पर की थी। आरोपी ने मृतक की छाती और पेट पर सूआ से वार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। पुलिस मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। 500 रूपये को लेकर हुआ था विवाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, गला एंक्लेव पार्ट-2 का रहने वाला मृतक 15 वर्षीय आकाश और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र स्थित सुरजावली निवासी रोहित उर्फ फटेला (18) के बीच में करीब डेढ़ वर्ष से जान-पहचान थी। लगभग ढाई महीने पहले दोनों गुरुग्राम के सहारा मॉल स्थित एक क्लब में पार्टी करने गए थे, जहां आकाश की एंट्री फीस के 500 रुपये रोहित ने दिए थे। इसके बाद वह लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आकाश उसे टालता रहा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आकाश के परिजनों ने भी आरोपी को पैसे देने से इनकार कर दिया था। साथ में बैठकर बीयर पी 5 जून को रोहित एक अन्य चोरी के मामले में अदालत में पेशी के लिए फरीदाबाद आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह आकाश को उसके घर से अपने साथ ले गया। दोनों ने डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में साथ बैठकर बीयर पी। इसी दौरान रोहित ने दोबारा अपने 500 रुपये मांगे। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने आकाश के सीने और पेट पर सूआ से कई वार किए। इसके बाद उसने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस मंगलवार को करेगी कोर्ट में पेश 6 जून की सुबह डबुआ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीया कॉलोनी में एयरफोर्स स्टेशन के पीछे खाली जगह में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई तथा अपराध शाखा डीएलएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी का पहले भी क्राइम का रिकार्ड रहा है। उस पर फरीदाबाद में चोरी के दो मामले पहले से दर्ज है। पुलिस आरपी को मंगलवार को कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लेगी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *