पुल की दीवार से टकराई बाइक, एक श्रद्धालु की मौत:दो अन्य गंभीर घायल आगरा रेफर, कैला देवी दर्शन जा रहे थे

पुल की दीवार से टकराई बाइक, एक श्रद्धालु की मौत:दो अन्य गंभीर घायल आगरा रेफर, कैला देवी दर्शन जा रहे थे

करौली-सरमथुरा मार्ग पर भद्रावती पुल के पास सोमवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में कैला देवी दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एनएच-23 पर हुआ, जब श्रद्धालुओं की बाइक भद्रावती पुल की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। करौली कोतवाली के एएसआई खेमसिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव चीत निवासी यादराम पुत्र राम चरण ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार यादराम का भाई पूरन सिंह पुत्र रामचरण, बबुआ पुत्र चोलसिंह और गुड्डू पुत्र नेमी चंद रविवार देर रात बाइक से कैला देवी दर्शन के लिए निकले थे। सोमवार तड़के करीब 4 बजे उनकी बाइक भद्रावती पुल पर असंतुलित होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में पूरन सिंह निवासी चीत, खेरागढ़, आगरा की जिला अस्पताल करौली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल बबुआ और गुड्डू (दोनों आगरा निवासी) को गंभीर हालत में करौली से आगरा रेफर किया गया है। एएसआई खेमसिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार के सदस्य टिंकू सिंह ने भी बताया कि कैला देवी दर्शन के लिए जाते समय करौली के समीप भद्रावती पुल पर यह दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *