रेप की कोशिश सहित मारपीट में 2 भागे आरोपी गिरफ्तार:शेखपुरा पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

रेप की कोशिश सहित मारपीट में 2 भागे आरोपी गिरफ्तार:शेखपुरा पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

शेखपुरा में करंडे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी उत्तम कुमार और दूसरा भूमि विवाद में मारपीट का आरोपी योगेंद्र केवट शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उत्तम कुमार (मसाढी गांव निवासी संजय मांझी का पुत्र) के खिलाफ वर्ष 2018 में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ओडिशा के एक ईंट भट्ठे पर छिपा हुआ था। हाल ही में उसके घर लौटने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गैर-जमानती वारंट जारी किया था वहीं, अस्थावां बेलदरिया गांव निवासी योगेंद्र केवट (सिया केवट का पुत्र) को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया। योगेंद्र दस साल पहले भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को मारपीट कर घायल करने के मामले में फरार चल रहा था। छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर मिथिलेश पासवान ने संयुक्त रूप से किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय सिविल कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद, दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच शेखपुरा जेल भेज दिया गया। शेखपुरा में करंडे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी उत्तम कुमार और दूसरा भूमि विवाद में मारपीट का आरोपी योगेंद्र केवट शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उत्तम कुमार (मसाढी गांव निवासी संजय मांझी का पुत्र) के खिलाफ वर्ष 2018 में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ओडिशा के एक ईंट भट्ठे पर छिपा हुआ था। हाल ही में उसके घर लौटने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गैर-जमानती वारंट जारी किया था वहीं, अस्थावां बेलदरिया गांव निवासी योगेंद्र केवट (सिया केवट का पुत्र) को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया। योगेंद्र दस साल पहले भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को मारपीट कर घायल करने के मामले में फरार चल रहा था। छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर मिथिलेश पासवान ने संयुक्त रूप से किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय सिविल कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद, दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच शेखपुरा जेल भेज दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *