बेगूसराय सदर प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदपुरा में आरोग्य मित्र हेल्थ कियोस्क की सुविधा शुरू हो गई है। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के सहयोग से स्थापित इस कियोस्क से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिली है। अब छोटी-छोटी जांचों के लिए उन्हें शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस आधुनिक हेल्थ कियोस्क के माध्यम से कुछ ही मिनटों में विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक डॉ. रामरेखा शर्मा ने बताया कि यहां ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, शरीर का तापमान, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) तथा ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें की जा रही हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार, जांच पूरी होने के तुरंत बाद मरीजों को रिपोर्ट मिल जाती है, जिससे चिकित्सकों को बीमारी की पहचान करने और समय पर उपचार शुरू करने में सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच नहीं होने के कारण कई बीमारियों का पता देर से चल पाता है। हेल्थ कियोस्क के संचालन से रोगों की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान संभव होगी, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श मिल सकेगा। इससे ग्रामीण मरीजों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे। सोमवार को खबर लिखे जाने तक पांच मरीजों की जांच कर उन्हें रिपोर्ट प्रदान की जा चुकी थी। चांदपुरा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार साह ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक जांच सुविधा शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। बेगूसराय सदर प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदपुरा में आरोग्य मित्र हेल्थ कियोस्क की सुविधा शुरू हो गई है। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के सहयोग से स्थापित इस कियोस्क से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिली है। अब छोटी-छोटी जांचों के लिए उन्हें शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस आधुनिक हेल्थ कियोस्क के माध्यम से कुछ ही मिनटों में विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक डॉ. रामरेखा शर्मा ने बताया कि यहां ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, शरीर का तापमान, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) तथा ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें की जा रही हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार, जांच पूरी होने के तुरंत बाद मरीजों को रिपोर्ट मिल जाती है, जिससे चिकित्सकों को बीमारी की पहचान करने और समय पर उपचार शुरू करने में सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच नहीं होने के कारण कई बीमारियों का पता देर से चल पाता है। हेल्थ कियोस्क के संचालन से रोगों की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान संभव होगी, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श मिल सकेगा। इससे ग्रामीण मरीजों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे। सोमवार को खबर लिखे जाने तक पांच मरीजों की जांच कर उन्हें रिपोर्ट प्रदान की जा चुकी थी। चांदपुरा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार साह ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक जांच सुविधा शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।


