जहानाबाद में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या:ग्रामीणों का नेशनल हाईवे पर प्रोटेस्ट, SP ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

जहानाबाद में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या:ग्रामीणों का नेशनल हाईवे पर प्रोटेस्ट, SP ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

जहानाबाद में एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (SP) अपराजित लोहान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया। यह घटना रविवार रात भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान मुन्ना कुमार (50) के रूप में हुई है, जो ठेकेदारी का काम करते थे। मुन्ना कुमार जहानाबाद से लौट रहे थे, तभी कोइरी बीघा-निसरपुरा सड़क पर एक ईंट भट्ठे के पास घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए….. अब जानें पूरी घटना…. मुन्ना कुमार को सीने में गोली लगी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें PMCH रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान ठेकेदार मुन्ना कुमार की मौत हो गई। मुन्ना कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार और ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर गया-पटना एनएच-22 को पूरी तरह जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और SP जाम की सूचना पर विभिन्न थानों की पुलिस और SP मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। बताया जा रहा है कि मृतक के भतीजे की 15 दिन पहले स्थानीय गांव के लोगों से आपसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या हुई थी, जिसके संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। ठेकेदार मुन्ना कुमार पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके कारण उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। भेलावर थाना अध्यक्ष को SP ने किया सस्पेंड जहानाबाद के भेलावर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार को मर्डर के मामले में लापरवाही को देखते हुए SP अपराजित लोहान ने सस्पेंड कर दिया है। SP अपराजित लोहान ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर सड़क जाम के कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहानाबाद में एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (SP) अपराजित लोहान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया। यह घटना रविवार रात भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान मुन्ना कुमार (50) के रूप में हुई है, जो ठेकेदारी का काम करते थे। मुन्ना कुमार जहानाबाद से लौट रहे थे, तभी कोइरी बीघा-निसरपुरा सड़क पर एक ईंट भट्ठे के पास घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए….. अब जानें पूरी घटना…. मुन्ना कुमार को सीने में गोली लगी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें PMCH रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान ठेकेदार मुन्ना कुमार की मौत हो गई। मुन्ना कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार और ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर गया-पटना एनएच-22 को पूरी तरह जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और SP जाम की सूचना पर विभिन्न थानों की पुलिस और SP मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। बताया जा रहा है कि मृतक के भतीजे की 15 दिन पहले स्थानीय गांव के लोगों से आपसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या हुई थी, जिसके संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। ठेकेदार मुन्ना कुमार पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके कारण उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। भेलावर थाना अध्यक्ष को SP ने किया सस्पेंड जहानाबाद के भेलावर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार को मर्डर के मामले में लापरवाही को देखते हुए SP अपराजित लोहान ने सस्पेंड कर दिया है। SP अपराजित लोहान ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर सड़क जाम के कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *