वकीलों ने चक्काजाम कर डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटा:विरोध में 5 घंटे ठप रही इमरजेंसी सेवा, डॉक्टरों ने दिया धरना

वकीलों ने चक्काजाम कर डॉक्टर को गाड़ी से खींचकर पीटा:विरोध में 5 घंटे ठप रही इमरजेंसी सेवा, डॉक्टरों ने दिया धरना

स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल में सोमवार को डॉक्टर और अधिवक्ताओं के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला से कथित मारपीट के विरोध में चक्काजाम कर रहे वकीलों ने अस्पताल के डॉक्टर को गाड़ी से उतारकर पीटा। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें मारपीट की घटना देखी जा सकती है। विरोध में डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा करीब 5 घंटे तक ठप कर दी। साथ मेडिकल चौराहे पर धरना प्रदर्शन भी किया। अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला के साथ SRN अस्पताल में कथित मारपीट हुई थी। इसके विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने अस्पताल परिसर और महात्मा गांधी मार्ग पर चक्काजाम किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान डॉ. विभू रंजन मिश्रा की गाड़ी भीड़ में फंस गई। आरोप है कि गुस्साए वकीलों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचा और बेरहमी से पीटा। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घायल डॉक्टर को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही कई जूनियर डॉक्टरों के साथ अस्पताल परिसर में भी मारपीट की है। डॉक्टरों का विरोध, मरीजों को परेशानी हमले के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे आपातकालीन सेवाएं करीब पांच घंटे तक ठप रहीं और अस्पताल पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
डॉक्टरों का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक पर हमला अस्वीकार्य है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनके साथी सर्वेश शुक्ला और उनके चालक को अस्पताल में पीटा गया, जिसके बाद वे न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पुलिस तैनात रही घटना की सूचना मिलते ही एसीपी विवेक यादव, एसीपी निकिता श्रीवास्तव समेत कई थानों के प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने और स्थिति नियंत्रित रखने का प्रयास किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *