पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आज से स्पोर्ट्स समर कैंप की शुरूआत हुई है। बच्चों को खेल की फ्री ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए 775 छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इस समर कैंप में हर दिन दो सेशन होगा। पहला सेशन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दूसरा सेशन शाम में 6:30 बजे से 8 बजे तक होगा। जो लोग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं, वे आज सुबह भी आवेदन कर सकते हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से होने वाले इस स्पोर्ट्स समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को टीशर्ट, रिफ्रेशमेंट और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। फुटबॉल-बास्केटबॉल के साथ मार्शल आर्ट् सिखाया जाएगा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण ने कहा कि इस समर कैंप में बेसिक एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग और अलग-अलग गेम के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। इस समय कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी छुट्टी के समय बच्चों का ज्यादा समय मोबाइल और टीवी पर न बीते, बल्कि वह स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल हो जाए। इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को फुटबॉल, बास्केटबॉल, वार्मअप एक्सरसाइज, एथलेटिक्स, एक्सरसाइज स्ट्रेचिंग, योगा, चेस, स्केटिंग, खो खो, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, एडवेंचर स्पोर्ट्स आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। एडवेंचरस स्पोर्ट्स के रूप में वॉल क्लाइंबिंग, सेल्फ डिफेंस के रूप में मार्शल आर्ट्स जैसे की ताइक्वांडो के बेसिक सिखाए जाएंगे। स्पोर्ट्स क्विज का भी होगा आयोजन उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा बच्चों के साथ स्पोर्ट्स से जुड़े क्विज का भी आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के एक्टिव रहने और स्पोर्ट्स में रुचि लेना है। यह आयोजन 8 जून से 20 जून तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा। इसमें 7 से 14 साल के बालक-बालिकाएं भाग ले सकते हैं। यह मुख्य रूप से पटना के बच्चों के लिए है, क्योंकि कोई रेसिडेंशियल फैसिलिटी नहीं दी जाएगी। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आज से स्पोर्ट्स समर कैंप की शुरूआत हुई है। बच्चों को खेल की फ्री ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए 775 छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इस समर कैंप में हर दिन दो सेशन होगा। पहला सेशन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दूसरा सेशन शाम में 6:30 बजे से 8 बजे तक होगा। जो लोग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं, वे आज सुबह भी आवेदन कर सकते हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से होने वाले इस स्पोर्ट्स समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को टीशर्ट, रिफ्रेशमेंट और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। फुटबॉल-बास्केटबॉल के साथ मार्शल आर्ट् सिखाया जाएगा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण ने कहा कि इस समर कैंप में बेसिक एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग और अलग-अलग गेम के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। इस समय कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी छुट्टी के समय बच्चों का ज्यादा समय मोबाइल और टीवी पर न बीते, बल्कि वह स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल हो जाए। इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को फुटबॉल, बास्केटबॉल, वार्मअप एक्सरसाइज, एथलेटिक्स, एक्सरसाइज स्ट्रेचिंग, योगा, चेस, स्केटिंग, खो खो, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, एडवेंचर स्पोर्ट्स आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। एडवेंचरस स्पोर्ट्स के रूप में वॉल क्लाइंबिंग, सेल्फ डिफेंस के रूप में मार्शल आर्ट्स जैसे की ताइक्वांडो के बेसिक सिखाए जाएंगे। स्पोर्ट्स क्विज का भी होगा आयोजन उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा बच्चों के साथ स्पोर्ट्स से जुड़े क्विज का भी आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के एक्टिव रहने और स्पोर्ट्स में रुचि लेना है। यह आयोजन 8 जून से 20 जून तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा। इसमें 7 से 14 साल के बालक-बालिकाएं भाग ले सकते हैं। यह मुख्य रूप से पटना के बच्चों के लिए है, क्योंकि कोई रेसिडेंशियल फैसिलिटी नहीं दी जाएगी।


