विक्रम भट्ट ने अमीषा पटेल को भी किया डेट! अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी फिल्में टिक गईं, रिश्ते नहीं

विक्रम भट्ट ने अमीषा पटेल को भी किया डेट! अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी फिल्में टिक गईं, रिश्ते नहीं

Vikram Bhatt dynamic Ameesha Patel affairs: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) इन दिनों अपने जेल के अनुभवों और कानूनी विवादों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में 70 दिन जेल की सलाखों के पीछे गुजारने के बाद वह जमानत पर बाहर आए हैं। जेल से बाहर आते ही विक्रम भट्ट ने अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी और अतीत के प्रेम प्रसंगों पर भी बेहद चौंकाने वाले और बेबाक खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद किया और अमीषा पटेल संग 5 साल के रिश्ता टूटने पर गहरा दुख जताया।

विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन पर दिया बयान (Vikram Bhatt dynamic ameesha patel affairs)

विक्रम भट्ट ने सबसे पहले साल 1996 में अपनी पत्नी अदिति से अलग होने के बाद सुष्मिता सेन को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘दस्तक’ के सेट पर हुई थी। उस दौर को याद करते हुए विक्रम ने हंसते हुए कहा, “मैं उस वक्त एक संघर्षरत डायरेक्टर था। सच कहूं तो मेरे पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे। एक तरफ मैं आमिर खान और रानी मुखर्जी के साथ फिल्म ‘गुलाम’ (1998) का निर्देशन कर रहा था और दूसरी तरफ मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन जेब से मैं पूरी तरह कंगाल था। मेरे पास सुनने के लिए एक सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। मैंने उस दौर में बिल्कुल एक फकीर की तरह जीवन जिया है।”

Vikram Bhatt dynamic ameesha patel affairs

अमीषा पटेल से भी रहा विक्रम भट्ट का रिश्ता (Vikram Bhatt Relationship with ameesha patel)

सुष्मिता सेन के बाद विक्रम भट्ट का नाम अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ा। साल 2002 में फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के निर्देशन के दौरान दोनों करीब आए और उन्होंने 2007 तक एक-दूसरे को डेट किया। अपने असफल रिश्तों पर बात करते हुए विक्रम ने कहा, “मेरी जिंदगी में रिश्ते तो नहीं टिक पाए, लेकिन मेरी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में कायम हैं। जब मैं जेल की बैरक में था, तो वहां बंद आधे कैदी तब पैदा भी नहीं हुए थे जब मेरी फिल्में आती थीं, लेकिन उन्हें मेरी हॉरर फिल्में याद थीं। आपकी मेहनत ही हमेशा जीतती है।”

धोखाधड़ी केस में विक्रम भट्ट को हुई थी जेल (Vikram Bhatt fraud case Udaipur jail Indira IVF)

बता दें, पिछले साल दिसंबर 2025 में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी को इंदिरा आईवीएफ (Indira IVF) के संस्थापक अजय मुर्डिया की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये के फंड की धोखाधड़ी और फर्जी बिल बनाने का आरोप था। मामला उदयपुर का होने के कारण उन्हें राजस्थान की जेल में रखा गया था। जनवरी 2026 में राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पलटते हुए दोनों को जमानत दे दी। फिलहाल विक्रम अपने इस विवादित अतीत को भूलकर नए सिरे से काम में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *