जमुई में यूपी के युवक ने की आत्महत्या:महिला सिपाही से चल रहा था अफेयर, सुसाइड नोट में लिखा-बहाली के बाद शादी से की इनकार

जमुई में यूपी के युवक ने की आत्महत्या:महिला सिपाही से चल रहा था अफेयर, सुसाइड नोट में लिखा-बहाली के बाद शादी से की इनकार

जमुई में 31 मई को यूपी के युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 2 जून को मकान से बदबू आने पर मकान मालिक ने जाकर देखा तो कमरे में उसे फंदे से लटका शव मिला। इसके बाद पुलिस और परिजन को सूचना दिया गया। 3 जून देर शाम को परिजन यूपी से जमुई पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेजा। वहीं घटना के 4 दिन बाद एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें एक बिहार की महिला सिपाह पर ढाई साल के अफेयर के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया गया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विजयपुर गांव निवासी सतीश कुमार गुप्ता (22) के रूप में हुई है। सतीश कुमार गुप्ता गोपालगंज में एक निजी ग्लोबल कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।
महिला सिपाह के साथ चल रहा था अफेयर परिजन के मुताबिक, लगभग ढाई साल पहले उसकी मुलाकात गोपालगंज की एक युवती से हुई थी, जो उस समय पुलिस सेवा में चयनित नहीं हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। परिजन का आरोप है कि दोनों लगातार संपर्क में थे और उनके बीच विवाह को लेकर भी बातचीत होती थी। इसी दौरान युवती का चयन बिहार पुलिस में हो गया और वह वर्तमान में जमुई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रही है। परिवार का दावा है कि युवती केवल सतीश से ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के सदस्यों से भी नियमित रूप से बात करती थी, जिससे उन्हें विश्वास हो गया था कि उनका विवाह तय है। पुलिस में चयन के बाद शादी से किया इनकार सतीश के छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा है कि उनका संबंध साल 2023 से था। नोट के अनुसार, पुलिस में चयन के बाद युवती का व्यवहार बदल गया और उसने शादी से इनकार कर दिया। सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसे और उसकी मां को अपमानित किया गया, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में आ गया था। परिजनों के अनुसार, हाल के दिनों में विवाह को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। उनका आरोप है कि युवती के बुलावे पर सतीश गोपालगंज से जमुई आया था, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच मतभेद हुआ। इसके बाद सतीश मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और मामले की जांच जारी है। जमुई थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन में एक युवती का नाम सामने आया है। बरामद सुसाइड नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जमुई में 31 मई को यूपी के युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 2 जून को मकान से बदबू आने पर मकान मालिक ने जाकर देखा तो कमरे में उसे फंदे से लटका शव मिला। इसके बाद पुलिस और परिजन को सूचना दिया गया। 3 जून देर शाम को परिजन यूपी से जमुई पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेजा। वहीं घटना के 4 दिन बाद एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें एक बिहार की महिला सिपाह पर ढाई साल के अफेयर के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया गया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विजयपुर गांव निवासी सतीश कुमार गुप्ता (22) के रूप में हुई है। सतीश कुमार गुप्ता गोपालगंज में एक निजी ग्लोबल कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।
महिला सिपाह के साथ चल रहा था अफेयर परिजन के मुताबिक, लगभग ढाई साल पहले उसकी मुलाकात गोपालगंज की एक युवती से हुई थी, जो उस समय पुलिस सेवा में चयनित नहीं हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। परिजन का आरोप है कि दोनों लगातार संपर्क में थे और उनके बीच विवाह को लेकर भी बातचीत होती थी। इसी दौरान युवती का चयन बिहार पुलिस में हो गया और वह वर्तमान में जमुई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रही है। परिवार का दावा है कि युवती केवल सतीश से ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के सदस्यों से भी नियमित रूप से बात करती थी, जिससे उन्हें विश्वास हो गया था कि उनका विवाह तय है। पुलिस में चयन के बाद शादी से किया इनकार सतीश के छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा है कि उनका संबंध साल 2023 से था। नोट के अनुसार, पुलिस में चयन के बाद युवती का व्यवहार बदल गया और उसने शादी से इनकार कर दिया। सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसे और उसकी मां को अपमानित किया गया, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में आ गया था। परिजनों के अनुसार, हाल के दिनों में विवाह को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। उनका आरोप है कि युवती के बुलावे पर सतीश गोपालगंज से जमुई आया था, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच मतभेद हुआ। इसके बाद सतीश मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और मामले की जांच जारी है। जमुई थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन में एक युवती का नाम सामने आया है। बरामद सुसाइड नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *