बिहार : शूटर गोविंद शर्मा की हत्या का सामने आया सच, मर्डर से जुड़ा जमीन, ज्वेलरी और अफेयर का कनेक्शन

बिहार : शूटर गोविंद शर्मा की हत्या का सामने आया सच, मर्डर से जुड़ा जमीन, ज्वेलरी और अफेयर का कनेक्शन

बिहार के मुजफ्फरपुर के शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में बुधवार को नया मोड़ सामने आया है। गोविंद की पत्नी रीना ने नगर थाने में दर्ज एफआईआर में दावा किया है कि उनके पति की हत्या प्रेम संबंध, करोड़ों की संपत्ति और जमीन विवाद को लेकर की गई है। उन्होंने इस हत्या में पटना की एक लड़की और गोविंद के कारोबारी मित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति के पूर्व सहयोगी रहे बबलू चौधरी पर भी हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि गोविंद शर्मा की हत्या के बाद बबलू चौधरी ने एक ऑडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *