Stock Market: लगातार 5वें दिन टूटा मार्केट, सेंसेक्स 400 पॉइंट डाउन, 1 हफ्ते में 2 देशों से पिछड़ा भारतीय बाजार

Stock Market: लगातार 5वें दिन टूटा मार्केट, सेंसेक्स 400 पॉइंट डाउन, 1 हफ्ते में 2 देशों से पिछड़ा भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को गिरावट के साथ शुरुआत की। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और FII की लगातार बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 0.5 फीसदी से ज्यादा टूट गए। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 415 अंक गिरकर 73,852 पर आ गया, जबकि निफ्टी 142 अंक गिरकर 23,240 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में इस गिरावट के बाद थोड़ी बहुत रिकवरी शुरु हुई और सेंसेक्स में फिलहाल 300 अंकों की गिरावट है। वहीं, इंडिया VIX यानी वोलैटिलिटी इंडेक्स 2.5 फीसदी घटकर 16.13 पर आ गया है।

2 देशों से पिछड़ा भारतीय शेयर बाजार

वहीं, भारतीय शेयर बाजार अब साउथ कोरिया से भी पिछड़ गया है। इससे पहले ताइवान का शेयर बाजार हमसे आगे निकला था। इस तरह करीब 1 हफ्ते में 2 देशों के शेयर बाजार हमसे आगे निकल गए हैं। भारतीय शेयर बाजार अब सातवें नंबर पर आ गया है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *