Vaibhav Suryavanshi won most awards in single IPL season: वैभव सूर्यवंशी ने अपने दूसरे आईपीएल सीजन में पांच अवॉर्ड जीतकर धूम मचा दी है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने वह कर दिखाया है, जो वर्षों से खेल रहे विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके हैं।
Vaibhav Suryavanshi won most awards in single IPL season: सिर्फ 15 साल की उम्र और अपने दूसरे आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अवॉर्ड जीतकर धूम मचा दी। इस सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 72 छक्कों के साथ 237.31 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और टूर्नामेंट में ढेरों रिकॉर्ड तोड़ डाले। भले ही आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच था, लेकिन इसके बाद प्राइज सेरेमनी में वैभव ने अवॉर्ड जीतने की झड़ी लगाते हुए इतिहास रच दिया। जो शुरुआत से ही खेल रहे विराट कोहली जैसे दिग्गज नहीं कर सके, वह वैभव ने दूसरे सीजन में ही कर दिखाया।
एक सीजन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आईपीएल 2026 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन, ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड अपने नाम किया है। सालों से खेल रहे विराट कोहली जैसे दिग्गज भी अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में यहां तक नहीं पहुंच सके हैं।
सचिन, गेल और कोहली ने जीते दो-दो अवॉर्ड
सचिन तेंदुलकर – ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (2010)
क्रिस गेल – ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (2011)
विराट कोहली – ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (2016)
हर्षल पटेल – पर्पल कैप और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (2021)
जोस बटलर – ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (2022)
शुभमन गिल – ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (2023)
राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 तक पहुंचाने में सबसे बड़ा रोल
सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के ब्रेकआउट स्टार रहे। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों को बहुत आसानी से खेला और साथ ही हाई-प्रेशर सिचुएशन में मैच्योरिटी भी दिखाई। देखा जाए तो उन्हीं की वजह से राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 तक का सफर कर सका। एक रिकॉर्ड तोड़ने वाले आईपीएल सीजन के बाद वैभव की नजर अब इंडिया ए में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने पर होगी, जिसे वह अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती मानते हैं।
Sports – Patrika | CMS





Vaibhav Sooryavanshi after a season to remember