RCB Winning IPL 2026: आईपीएल 2026 की रॉयल चैलेंजर्स की धमाकेदार जीत के बाद कई सितारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। टीवी और रिएलिटी शो के कई सेलेब्स ने विराट कोहली की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए जीत का जश्न मनाया। शहनाज गिल से लेकर अली गोनी और मुनव्वर फारूकी तक, कई सेलेब्स ने आरसीबी की विक्ट्री को सेलिब्रेट किया।
अली गोनी बोले- रबाड़ा का कबाड़ा कर दिया
विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेज करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। विराट ने अपने करियर के सबसे तेज 50 रन बनाने के साथ ही आरसीबी को आसानी से जिता भी दिया। अली गोनी ने विराट की वीडियो शेयर करते हुए कहा- ‘आखिरकार किंग तो किंग ही है ना फिर।
रबाड़ा का तो कबाड़ा कर दिया।’ वहीं टीवी एक्टर फहमान खान ने भी आरसीबी की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने विराट कोहली की बैटिंग की तारीफ करते हुए उन्हें चैंपियन्स बताया।


शहनाज गिल भी खुशी से झूम उठी
वहीं अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी विराट कोहली की आरसीबी वाली जर्सी पहनकर इस जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। शहनाज ने अपने घर पर ही मैच को देखा और लगातार विराट कोहली को चीयर करते हुए नजर आईं। शहनाज ने आरसीबी के लिए लगातार दो पोस्ट किए। उन्होंने ना सिर्फ किंग कोहली की तारीफ की बल्कि टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी चैंपियंस बताया।

मुनव्वर फारूकी भी हुई आरसीबी के कायल
इसके अलावा कॉमेडियन और शायर मुनव्वर फारूकी भी आरसीबी की जीत से गदगद हो गए। उन्होंने भी आरसीबी की जीत को बेहतरीन अंदाज में सेलिब्रेट किया।

आरसीबी ने दूसरी बार जीती आईपीएल ट्रॉफी
रविवार को आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रजत पाटीदार एंड कंपनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली, जिसकी लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।




Soaking in