जदयू में विधान परिषद चुनाव पर हो रहा मंथन:संजय झा के आवास पर नेताओं की हुई बैठक, डिप्टी सीएम-ललन सिंह भी मौजूद

जदयू में विधान परिषद चुनाव पर हो रहा मंथन:संजय झा के आवास पर नेताओं की हुई बैठक, डिप्टी सीएम-ललन सिंह भी मौजूद

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही जदयू के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा के आवास पहुंचे। विधान परिषद चुनाव और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है। इसके बाद संजय झा भी 7 सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक विधान परिषद की 10 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन और सहयोगी दलों के साथ तालमेल को लेकर मंथन किया गया। वहीं, अब राज्यसभा सांसद संजय झा के आवास पर जदयू नेताओं की बैठक हुई। बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधान परिषद चुनाव की रणनीति, संभावित नामों और आगे की राजनीतिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय विधान परिषद की 9 सीटें खाली हो रही हैं, जबकि एक सीट पर उपचुनाव होना है। इस तरह कुल 10 सीटों पर चुनाव होगा। सूत्रों के मुताबिक एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। जेडीयू के कब्जे वाली चारों सीटें पार्टी के पास ही रहेंगी। वहीं भाजपा के हिस्से में इस बार तीन सीटें आने की संभावना है। शेष दो सीटों में एक एलजेपी (रामविलास) और एक राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जा सकती है। एनडीए के सभी घटक दलों में लगातार मंथन चल रहा है और जून के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है।
भाजपा ने 3 सीटों के लिए 12 नाम दिल्ली भेजे भाजपा ने अपने हिस्से की संभावित तीन सीटों के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए 65 लोगों ने आवेदन किया था। सात चरणों की स्क्रूटनी के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 12 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। अब भाजपा की संसदीय समिति इन नामों में से तीन उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला करेगी।
इन नामों की सबसे अधिक चर्चा दिल्ली भेजे गए नामों में राकेश कुमार सिंह, प्रेम रंजन पटेल, सरोज रंजन पटेल, अनामिका पासवान, संजय मयूख, राजेंद्र वर्मा, ललन मंडल, बलराम मंडल, लाजवंती झा, राजेंद्र सिंह, बृजेश रतन और मितलेश रजक शामिल हैं। भाजपा सामाजिक और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम उम्मीदवारों का चयन कर सकती है। सहयोगी दलों में भी मंथन जारी एनडीए के अन्य घटक दल भी अपने संभावित उम्मीदवारों को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एलजेपी (रामविलास) अपने हिस्से की सीट पर चिराग पासवान के भांजे सीमांत पासवान को मौका दे सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
18 जून को होगा मतदान विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी होगी। 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 18 जून को मतदान और मतगणना कराई जाएगी। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही जदयू के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सबसे पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा के आवास पहुंचे। विधान परिषद चुनाव और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है। इसके बाद संजय झा भी 7 सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक विधान परिषद की 10 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन और सहयोगी दलों के साथ तालमेल को लेकर मंथन किया गया। वहीं, अब राज्यसभा सांसद संजय झा के आवास पर जदयू नेताओं की बैठक हुई। बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधान परिषद चुनाव की रणनीति, संभावित नामों और आगे की राजनीतिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय विधान परिषद की 9 सीटें खाली हो रही हैं, जबकि एक सीट पर उपचुनाव होना है। इस तरह कुल 10 सीटों पर चुनाव होगा। सूत्रों के मुताबिक एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। जेडीयू के कब्जे वाली चारों सीटें पार्टी के पास ही रहेंगी। वहीं भाजपा के हिस्से में इस बार तीन सीटें आने की संभावना है। शेष दो सीटों में एक एलजेपी (रामविलास) और एक राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जा सकती है। एनडीए के सभी घटक दलों में लगातार मंथन चल रहा है और जून के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है।
भाजपा ने 3 सीटों के लिए 12 नाम दिल्ली भेजे भाजपा ने अपने हिस्से की संभावित तीन सीटों के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए 65 लोगों ने आवेदन किया था। सात चरणों की स्क्रूटनी के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 12 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। अब भाजपा की संसदीय समिति इन नामों में से तीन उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला करेगी।
इन नामों की सबसे अधिक चर्चा दिल्ली भेजे गए नामों में राकेश कुमार सिंह, प्रेम रंजन पटेल, सरोज रंजन पटेल, अनामिका पासवान, संजय मयूख, राजेंद्र वर्मा, ललन मंडल, बलराम मंडल, लाजवंती झा, राजेंद्र सिंह, बृजेश रतन और मितलेश रजक शामिल हैं। भाजपा सामाजिक और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम उम्मीदवारों का चयन कर सकती है। सहयोगी दलों में भी मंथन जारी एनडीए के अन्य घटक दल भी अपने संभावित उम्मीदवारों को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एलजेपी (रामविलास) अपने हिस्से की सीट पर चिराग पासवान के भांजे सीमांत पासवान को मौका दे सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
18 जून को होगा मतदान विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी होगी। 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 18 जून को मतदान और मतगणना कराई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *