भागलपुर में बिजली के खंभे से दबकर महिला की मौत:देर रात आंधी-बारिश में झोपड़ी पर गिरा था पोल, 3 घंटे तक तड़पती रही थी

भागलपुर में बिजली के खंभे से दबकर महिला की मौत:देर रात आंधी-बारिश में झोपड़ी पर गिरा था पोल, 3 घंटे तक तड़पती रही थी

भागलपुर में बुधवार तड़के तेज आंधी-बारिश के बीच एक बिजली का खंभा एक झोपड़ी पर गिर गया। हादसे के दौरान झोपड़ी के अंदर सो रहा दंपती दब गया। घटना के दौरान पुरुष ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन महिला बिजली के खंभे से दबी रही। जानकारी के मुताबिक, 3 घंटे तक महिला बिजली के खंभे के नीचे दबी रही और उसकी मौत हो गई। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव की है। मृतका की पहचान गुजाली मंडल की पत्नी रंजू देवी (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि रंजू देवी और उनके पति गोशाला में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली का खंभा और उससे जुड़ा ढांचा बरामदे पर आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से रंजू देवी गंभीर रूप से दब गईं। बिजली के खंभे से दबी महिला की 2 तस्वीरें देखिए हादसे के बाद गुजाली मंडल ने आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन अंधेरा, लगातार बारिश और बिजली व्यवस्था से जुड़े खतरे के कारण तत्काल राहत कार्य संभव नहीं हो सका। मृतका अपने पीछे 7 बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। हादसे से जुड़ा वीडियो आया सामने हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है। वीडियो में बिजली के खंभे से दबी रंजू देवी का सिर लहूलुहान दिख रहा है। वीडियो में महिला दर्द से तड़पती दिख रही है और खुद को बचाने की गुहार लगा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के 3 घंटे बाद यानी सुबह करीब पांच बजे पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बिजली आपूर्ति को सुरक्षित कर ग्रामीणों की मदद से गिरे हुए खंभे और मलबे को हटाकररंजू देवी को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पति ने बताया कि वह दोनों सो रहे थे, तभी तेज आंधी-बारिश के बीच बिजली का खंभा बरामदे पर गिर पड़ा। उन्होंने पत्नी को बचाने और जगाने की कोशिश की, लेकिन वह खंभे और मलबे के नीचे दब चुकी थीं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का विलाप सुनकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना मिलने पर गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। भागलपुर में बुधवार तड़के तेज आंधी-बारिश के बीच एक बिजली का खंभा एक झोपड़ी पर गिर गया। हादसे के दौरान झोपड़ी के अंदर सो रहा दंपती दब गया। घटना के दौरान पुरुष ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन महिला बिजली के खंभे से दबी रही। जानकारी के मुताबिक, 3 घंटे तक महिला बिजली के खंभे के नीचे दबी रही और उसकी मौत हो गई। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव की है। मृतका की पहचान गुजाली मंडल की पत्नी रंजू देवी (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि रंजू देवी और उनके पति गोशाला में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली का खंभा और उससे जुड़ा ढांचा बरामदे पर आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से रंजू देवी गंभीर रूप से दब गईं। बिजली के खंभे से दबी महिला की 2 तस्वीरें देखिए हादसे के बाद गुजाली मंडल ने आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन अंधेरा, लगातार बारिश और बिजली व्यवस्था से जुड़े खतरे के कारण तत्काल राहत कार्य संभव नहीं हो सका। मृतका अपने पीछे 7 बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। हादसे से जुड़ा वीडियो आया सामने हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है। वीडियो में बिजली के खंभे से दबी रंजू देवी का सिर लहूलुहान दिख रहा है। वीडियो में महिला दर्द से तड़पती दिख रही है और खुद को बचाने की गुहार लगा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के 3 घंटे बाद यानी सुबह करीब पांच बजे पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बिजली आपूर्ति को सुरक्षित कर ग्रामीणों की मदद से गिरे हुए खंभे और मलबे को हटाकररंजू देवी को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पति ने बताया कि वह दोनों सो रहे थे, तभी तेज आंधी-बारिश के बीच बिजली का खंभा बरामदे पर गिर पड़ा। उन्होंने पत्नी को बचाने और जगाने की कोशिश की, लेकिन वह खंभे और मलबे के नीचे दब चुकी थीं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का विलाप सुनकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना मिलने पर गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *