Railway News: एक जून से ट्रेन में 20 का हो जाएगा 12 रुपये वाला समोसा, तेल-गैस की महंगाई का एक और असर

Railway News: एक जून से ट्रेन में 20 का हो जाएगा 12 रुपये वाला समोसा, तेल-गैस की महंगाई का एक और असर

Food Prices at Railway Stations: रेलवे स्टेशनों पर समोसा खाने के लिए अब आपको ज्यादा पैसा देना होगा। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब स्टेशन पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों में देखने को मिलेगा। सेंट्रल रेलवे के तहत आने वाले स्टेशनों पर एक जून से अधिकतर खाने-पीने के सामनों के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन स्टॉल्स पर बिकने वाले फूड प्रोडक्ट के लिए नई संशोधित दरों को अप्रूव्ड कर दिया है।

सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों पर बढ़ेंगे भाव

संशोधित कीमतें सेंट्रल रेलवे के तहत आने वाले सभी स्टेशनों पर लागू रहेंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम बढ़ती इनपुट लगातों को एडस्ट करने और पैसेंजर्स को मिलने वाले फूड की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए उठाया गया है। ऑफिस ऑफ चीफ कमर्शियल मैनेजर (क्लेम्स एंड कैटरिंग) द्वारा 25 मई को जारी आधाकारिक सर्कुलर में रेट बढ़ाने की बात कही गई है।

13 का वड़ा पाव 20 में मिलेगा

नई दरों के अनुसार, अब 12 रुपये में मिलने वाला वेज समोसा 20 रुपये में मिलेगा। 13 रुपये में मिलने वाला वड़ा पाव 20 रुपये में मिलेगा। रगड़ा पाव की रेट 20 से बढ़कर 25 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, वेज सेंडविच 35 रुपये में, वेज चीज़ सेंडविच 45 रुपये में, पेटीस 20 रुपये में, 100 ग्राम ढोकला 25 रुपये में और 100 ग्राम नमकीन पोहा 20 रुपये में मिलेगा। महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों पर सबसे अधिक बिकने वाली पाव भाजी की कीमत अब बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी। वहीं, वेज पिज्जा भी 50 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा मसाला डोसा 35 रुपये में मिलेगा।

यह है नई रेट लिस्ट

आइटम वजन संशोधित कीमत
आलू वडा (1 पीस) 50 ग्राम ₹15
रगड़ा उसल प्लेट + 1 पाव 150 ग्राम ₹25
वेज समोसा (1 पीस) 50 ग्राम ₹20
पाव (1 पीस) 35 ग्राम ₹5
वेज सैंडविच + सॉस 125 ग्राम ₹35
वेज चीज सैंडविच + सॉस 190 ग्राम ₹45
वेज पफ / पैटीस 60 ग्राम ₹20
साबूदाना वडा (1 पीस) 40 ग्राम ₹20
ढोकला 100 ग्राम ₹25
सभी प्रकार के लड्डू 30 ग्राम ₹20
वेज फ्रैंकी 80 ग्राम ₹30
वेज चीज फ्रैंकी 150 ग्राम ₹45
सूखा भेल 100 ग्राम ₹25
चटनी भेल 150 ग्राम ₹30
पोहा नमकीन 100 ग्राम ₹20
प्लेन डोसा + चटनी + सांभर 60 ग्राम ₹25
मसाला डोसा + चटनी + सांभर 150 ग्राम ₹35
प्याज डोसा / उत्तपम + चटनी / सांभर 110 ग्राम ₹30
रवा डोसा / मसाला उत्तपम + चटनी + सांभर 150 ग्राम ₹35
रवा इडली + चटनी + सांभर (2 पीस) 60 ग्राम प्रत्येक ₹35
पाव भाजी (2 पाव) 150 ग्राम ₹50
दही वडा (2 पीस) 30 ग्राम प्रत्येक ₹35
वेज कटलेट (2 पीस) + सॉस / चटनी 50 ग्राम प्रत्येक ₹35
छोले पुरी 220 ग्राम ₹40
मेदू वडा + चटनी / सांभर (2 पीस) 50 ग्राम प्रत्येक ₹35
इडली सांभर / चटनी (2 पीस) 50 ग्राम प्रत्येक ₹30
चना दाल वडा + चटनी (2 पीस) 40 ग्राम प्रत्येक ₹35
ब्रेड पकोड़ा 80 ग्राम ₹25
प्याज पकोड़ा / मिक्स भजिया 80 ग्राम ₹25
मूंग भजिया 80 ग्राम ₹30
वेज रोल 100 ग्राम ₹30

इन चीजों के नहीं बदले दाम

रेलवे प्रशासन ने कुछ चीजो की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। मिसल पाव पहले की तरह 35 रुपये में ही मिलता रहेगा। वहीं, कचोरी 15 रुपये में मिलेगी। दाबेली की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 20 रुपये में ही मिलेगी।

फूड क्वालिटी सुधारें वेंडर

कीमतों को बढ़ाने के साथ ही सेंट्रल रेलवे ने फूड वेंडर्स और स्टॉल ऑपरेटर्स से फूड क्वालिटी बढ़ाने को भी कहा है। साथ ही इनसे स्टेशनों पर हाइजीन स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। सभी वेंडर्स से कहा गया है कि वे अपनी स्टॉल पर दो भाषाओं में रेट लिस्ट लगाएं, जिससे ग्राहक आसानी से समझ सकें। अधिकारियों के अनुसार, ओवरचार्जिंग की शिकायतें आने पर समय-समय पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *