Main reasons for GT last two defeats: गुजरात टाइटंस के लिए क्वालीफायर-2 से पहले अलार्म बज चुका है। उसने पिछली दो हार में एक ही गलती को दोहराया और यही उसकी हार की वजह भी बनी। अगर अब उसने इस गलती को फिर से दोहराया तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय है।
Main reasons for GT last two defeats: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (GT) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 92 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच के हीरो आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार रहे, जिन्होंने महज 33 गेंदों पर पांच चौके और 9 छक्कों की मदद से 93 रनों की जबरदस्त पारी खेली। अगर जीटी शुरुआत में ही पाटीदार का कैच न टपकाया होता तो मैच का नतीजा उसके पक्ष में भी जा सकता था। ऐसी ही गलती उसने केकेआर के खिलाफ हार में भी की थी।
14 रनों पर छूआ पाटीदार का कैच
रजत पाटीदार जब आरसीबी के खिलाफ मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे, तब उनका कैच छूट गया था। प्रसिद्ध कृष्णा के 14 ओवर की पहली गेंद पाटीदार के बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए हवा में गई, जोस बटलर और कुलवंत खेजरोलिया उसका ठीक से अंदाजा नहीं लगा पाए। इसके बाद पाटीदार ने जबरदस्त खेल का नजारा पेश करते हुए 33 गेंदो पर 93 रन ठोक डाले।
33 रनों पर छोड़ा था फिन एलन का कैच
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लीग स्टेज के 60वें मैच में मिली 29 रनों की हार में भी गुजरात टाइटंस ने यही गलती की थी। जब जेसन होल्डर के ओवर में मोहम्मद सिराज ने फिन एलन का कैच टपकाया था, उस समय एलन 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद एलन ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया और महज 35 गेंदों पर 93 रन ठोक डाले, जिसकी सहायता से केकेआर ने 247 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
नहीं सुधारी गलती तो टूर्नामेंट से होंगे बाहर
गुजरात टाइटंस की पिछली दो हार में एक ही गलती को दोहराया गया और बल्लेबाजों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। केकेआर के खिलाफ अगर जीटी के फिल्डर ने कैच नहीं छोड़ा होता तो जीटी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर होता। वहीं, अगर आरसीबी के खिलाफ कैच नहीं छोड़ा गया होता तो अब वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका होता। जीटी को क्वालीफायर-2 ऐसी गलती करने से बचना होगा, नहीं तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
Sports – Patrika | CMS





Captain Rajat Patidar on the secret behind 


