श्रेयस अय्यर की बहन का वो वीडियो, जिसकी वजह से ट्रोलर्स दे रहे उन्हें गालियां, भावुक होकर कही ये बात

श्रेयस अय्यर की बहन का वो वीडियो, जिसकी वजह से ट्रोलर्स दे रहे उन्हें गालियां, भावुक होकर कही ये बात

Shresta Iyer Reply to Trollers: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने वायरल “लो दित्ता एक पॉइंट” वीडियो को लेकर हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वीडियो सिर्फ मजाक था, लेकिन लोगों ने उनके परिवार को निशाना बनाया। 

Shresta Iyer Social Media Post: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अप्रत्याशित रहा। टीम ने जिस अंदाज में शुरुआत की, उसे देखते हुए हर कोई उन्हें खिताबी दावेदार मानने लगा। टीम को पहले 7 मैचों तक कोई हार नहीं सकी। 6 में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस वजह से पंजाब किंग्स को एक अंक से संतोष करना पड़ा और एक अंक कोलकाता नाइट राइडर्स को मिल गया, जो पहली जीत के लिए तरस रही थी।

श्रेष्ठा ने KKR को किया ट्रोल

इस दौरान श्रेयस की बहन श्रेष्ठा ने एक वीडियो बनाया और केकेआर के फैंस को ट्रोल किया। बाद वह वह ट्रोल उन पर उल्टा पड़ गया और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जाने लगा। अब श्रेष्ठा ने एक नई वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

6 अप्रैल को आईपीएल का 12वां मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया। विवाद यहीं से शुरू हुआ। श्रेयस अय्यर की बहन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को निशाना बनाते हुए कहा था, “हम पंजाबियों का दिल बड़ा होता है, जाओ एक अंक दिया तुम्हें!” ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि कई लोगों को उनका यह मजाक पसंद नहीं आया और उन्हें लगातार ट्रोल किया जाने लगा। विवाद बढ़ता देख श्रेष्ठा ने वीडियो डिलीट कर दिया।

आईपीएल जैसे जैसे आगे बढ़ा पंजाब किंग्स अंक तालिका में पीछे होती गई और अंत में वह प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिर से श्रेष्ठा को ट्रोल किया जाने लगा। अब श्रेष्ठा ने उन ट्रोलर्स जो जवाब दिया है और उस विवाद पर खुलकर बात करते हुए सफाई दी, साथ में ट्रोलर्स के मुंह पर ताला भी जड़ दिया। श्रेष्ठा ने कहा, “उस रील का मकसद सिर्फ फन बैंटर था। मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी और ना ही मेरी कोई गलत मंशा थी। मैं किसी के खिलाफ नफरत नहीं फैला रही थी। मैं हर क्रिकेटर की इज्जत करती हूं, क्योंकि मेरा भाई भी एक क्रिकेटर है।”

उन्होंने आगे बताया कि ट्रोलिंग ने उनकी निजी जिंदगी पर भी असर डाला। श्रेष्ठा ने कहा, “लोग उनके वर्कप्लेस पर फोन कर रहे हैं, उन्हें, उनके साथी, छात्रों और परिवार को गालियां दे रहे हैं।” अपने भाई श्रेयस को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, “वह जीते या हारे, मैं हमेशा अपने भाई का जश्न मनाऊंगी। लेकिन खिलाड़ियों के परिवारों को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है।”

प्लेऑफ्स में भी नहीं पहुंच पाई PBKS

बता दें कि पंजाब किंग्स आईपीएल के लीग स्टेज में 14 में से सिर्फ 7 मैच जीत पाई और 15 अंकों के साथ उसने अपना सफर समाप्त किया। इस टीम ने पिछले सीजन फाइनल खेला था, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उसे मात दी थी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *