प्रधान रेटिंग का रिजल्ट आज से:दैनिक भास्कर एप पर देखें UP के प्रधानों के काम से कितने खुश हैं लोग

प्रधान रेटिंग का रिजल्ट आज से:दैनिक भास्कर एप पर देखें UP के प्रधानों के काम से कितने खुश हैं लोग

दैनिक भास्कर न्यूज एप प्रधान रेटिंग का रिजल्ट जारी हो गया है। 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया है। अब अगले चुनाव तक पंचायतों में प्रशासक काम करेंगे। प्रधानों के 5 साल के कार्यकाल पर लोगों ने उन्हें पास किया या फेल? ये दैनिक भास्कर की प्रधान रेटिंग रिजल्ट से पता चलेगा। 30 अप्रैल को शुरू हुई रेटिंग में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। सड़क, पानी, सफाई, रोजगार और सेनिटेशन जैसे मुद्दों पर अपने प्रधान के कामों का आंकलन किया। अपनी पंचायत का रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें 19 दिन चली रेटिंग दैनिक भास्कर न्यूज एप पर प्रधानों की रेटिंग 30 अप्रैल से शुरू हुई थी। 18 मई तक लोगों ने रेटिंग दी थी। 19 दिन में प्रदेश के 75 जिलों के सभी ब्लॉक में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पूरे प्रदेश में इस कैंपेन में लाखों लोग शामिल हुए। पंचायत में रहने वाले लोगों ने प्रधान को उसके काम के आधार पर उनका मूल्यांकन किया है। 5 कामों पर 1 से 5 स्टार तक रेटिंग दी लोगों ने अपने प्रधान को 5 काम पेयजल, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय को लेकर रेटिंग दी। रेटिंग 1 से 5 स्टार तक की थी। 1 स्टार यानी सबसे खराब और 5 स्टार यानी सबसे अच्छा। जिन लोगों ने रेटिंग दी, उनका नाम गोपनीय रहा। मतलब, कोई ये कभी नहीं देख पाएगा कि किस व्यक्ति ने क्या रेटिंग दी है। इन्हीं पांच कामों पर मिली रेटिंग का एवरेज प्रधानों की फाइनल रेटिंग है। मान लीजिए किसी प्रधान को सड़क के मामले 4 रेटिंग मिली है, पेयजल में 3, सफाई में 5, रोजगार में 2 और सेनिटेशन में 3 तो इनका एवरेज 3.4 हुआ। बिना दबाव के जाहिर की राय प्रधान रेटिंग पूरी तरह से गोपनीय थी। इसमें पंचायत के रहवासियों ने अपने प्रधान को किस काम में कितनी रेटिंग दी, ये पूरी तरह गोपनीय है। नाम जाहिर नहीं होने के कारण लोगों ने इसमें बिना किसी दबाव और डर के अपनी रेटिंग दी। मात्र 30 सेकंड में अपने मोबाइल से प्रधान के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। अब आप सिर्फ 10 सेकंड में पंचायत का रिजल्ट देख सकते हैं। प्रधान रेटिंग की खासियत अपनी पंचायत का रिजल्ट ऐसे देखें दूसरी पंचायतों का रिजल्ट ऐसे देखें
अगले कुछ दिनों में प्रधान रेटिंग रिजल्ट में देखिए..
पूरे यूपी में कैसा रहा प्रधानों का काम
UP की पंचायतों का ओवरऑल रिजल्ट, 58 हजार प्रधानों को एवरेज कितनी रेटिंग मिली। किस काम में सबसे प्रधानों को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। पंचायत में लोगों ने किस काम के को लेकर प्रधानों को कम रेटिंग दी है। यूपी के 4 क्षेत्रों में कैसा रहा प्रधानों का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के चार क्षेत्रों पूर्वांचल, पश्चिम, बुंदेलखंड और मध्य का डिटेल एनालिसिस। किस क्षेत्र के प्रधानों को सबसे अच्छी रेटिंग मिली है। किस क्षेत्र के प्रधानों को कम रेटिंग मिली है। किस क्षेत्र में पानी, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय में से किसे कितनी रेटिंग दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *