राजगीर मलमास मेला:50 फीट के झूले से नीचे गिरा युवक:परिवार बोला-झूले की बेल्ट ढीली थी, पुलिस ने कहा- रील-सेल्फी के चक्कर में हुआ हादसा

राजगीर मलमास मेला:50 फीट के झूले से नीचे गिरा युवक:परिवार बोला-झूले की बेल्ट ढीली थी, पुलिस ने कहा- रील-सेल्फी के चक्कर में हुआ हादसा

विश्व प्रसिद्ध राजगीर मलमास मेले में बड़ा हादसा टल गया। मेले में लगे ‘स्ट्रिंग झूले’ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत स्थिर बनी हुई है। घायल की पहचान नवादा जिले के बिक्कू गांव निवासी अमन कुमार(25) के तौर पर हुई है। अमन अपने परिवार के साथ मेला घूमने आया था। हादसे के समय उसका चचेरा भाई प्रिंस भी उसी झूले पर सवार था। प्रिंस ने बताया कि हम दोनों साथ में झूला झूल रहे थे। जैसे ही झूला तेजी से घुमा, अमन अपना संतुलन खो बैठा और सिर के बल नीचे गिर पड़ा। हादसे से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए मेले में मची अफरा-तफरी अमन के झूले से गिरने के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने फौरन अमन को जमीन पर से उठाया। झूले से गिरने की खबर पूरे मेले में फैल गई। सुरक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाया है। आशंका जताते हुए कहा कि झूले में सुरक्षा के लिए लगाई गई बेल्ट शायद ठीक से नहीं कसी गई थी या वह ढीली रह गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद मेला प्रशासन सतर्क हो गया है और एहतियात के तौर पर मेले में लगे सभी बड़े झूलों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है। सेल्फी और रील के चक्कर में हादसा मेला थाना प्रभारी जितेंद्र राम ने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक झूला झूलते समय सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में था। जिस दौरान यह घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। झूले के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध राजगीर मलमास मेले में बड़ा हादसा टल गया। मेले में लगे ‘स्ट्रिंग झूले’ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत स्थिर बनी हुई है। घायल की पहचान नवादा जिले के बिक्कू गांव निवासी अमन कुमार(25) के तौर पर हुई है। अमन अपने परिवार के साथ मेला घूमने आया था। हादसे के समय उसका चचेरा भाई प्रिंस भी उसी झूले पर सवार था। प्रिंस ने बताया कि हम दोनों साथ में झूला झूल रहे थे। जैसे ही झूला तेजी से घुमा, अमन अपना संतुलन खो बैठा और सिर के बल नीचे गिर पड़ा। हादसे से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए मेले में मची अफरा-तफरी अमन के झूले से गिरने के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने फौरन अमन को जमीन पर से उठाया। झूले से गिरने की खबर पूरे मेले में फैल गई। सुरक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाया है। आशंका जताते हुए कहा कि झूले में सुरक्षा के लिए लगाई गई बेल्ट शायद ठीक से नहीं कसी गई थी या वह ढीली रह गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद मेला प्रशासन सतर्क हो गया है और एहतियात के तौर पर मेले में लगे सभी बड़े झूलों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है। सेल्फी और रील के चक्कर में हादसा मेला थाना प्रभारी जितेंद्र राम ने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक झूला झूलते समय सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में था। जिस दौरान यह घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। झूले के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *