Panchayat politics: महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, पंचायत राजनीति में मचा हड़कंप

Panchayat politics: महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, पंचायत राजनीति में मचा हड़कंप

Panchayat politics: बेमेतरा जिले में ग्राम पंचायत की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। पंचायत सदस्यों ने महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया, जिसके बाद गांव की सियासत गरमा गई है। लंबे समय से चल रहे विवाद और कार्यशैली को लेकर नाराज सदस्यों ने बैठक में मतदान किया, जिसमें बहुमत सरपंच के विरोध में रहा। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब पंचायत में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार नवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सरपंचों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत धौराभाट खुर्द की सरपंच पावित्री काटले के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को पारित हो गया। 13 पंचों ने एकमत होकर प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया।

ग्राम पंचायत के 13 पंचों ने सरपंच पर चार बिंदुओं में आरोप लगाते हुए 13 मई को एसडीएम कार्यालय नवागढ़ में अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत सोमवार को पीठासीन अधिकारी एवं तहसीलदार नवागढ़ पंचायत भवन पहुंचे और मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। सरपंच इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित नहीं रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *