स्कूल भ्रमण के दौरान विधायक ने छात्रों से संवाद किया, शैक्षणिक व्यवस्था को भी जाना

स्कूल भ्रमण के दौरान विधायक ने छात्रों से संवाद किया, शैक्षणिक व्यवस्था को भी जाना

भास्कर न्यूज | पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिंघिया दीवानगंज में निरीक्षण के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रों से शिक्षकों की उपस्थिति, नियमित पठन-पाठन, छात्रवृत्ति, पोशाक राशि, साइकिल योजना, पुस्तक वितरण तथा कंप्यूटर एवं प्रयोगशाला व्यवस्था के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही उन्होंने विद्यालय में शौचालय, पेयजल, बिजली एवं स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। विधायक ने विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी कक्षाओं का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। विद्यालय की नई प्रबंध समिति में प्रधानाचार्य स्मिता कुमारी,वरीय शिक्षक मधु सत्यम, शिक्षा प्रेमी शशी भूषण चौधरी सहित आमंत्रित सदस्य डॉ. सुरेश झा, प्रदीप साह, तारानंद सिंह, अनिल महलदार, बिमल मंडल, रोशनी देवी, पिंकी देवी, पुष्पा कुमारी, कंचन सिंह, विश्वनाथ सिंह ,नारायण महलदार, रामनारायण सिंह, ब्रजभूषण चौधरी, कपिल मंडल, राजेन्द्र मंडल, बीरेंद्र सिंह,पानों देवी को नामित किया गया। बैठक में विद्यालय विकास, छात्रहित एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए विधायक ने विद्यालय में बेंच-डेस्क मरम्मत, चिल्ड्रन वाटर मशीन एवं यूरिनल निर्माण जैसे विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की है। भास्कर न्यूज | पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिंघिया दीवानगंज में निरीक्षण के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रों से शिक्षकों की उपस्थिति, नियमित पठन-पाठन, छात्रवृत्ति, पोशाक राशि, साइकिल योजना, पुस्तक वितरण तथा कंप्यूटर एवं प्रयोगशाला व्यवस्था के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही उन्होंने विद्यालय में शौचालय, पेयजल, बिजली एवं स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। विधायक ने विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी कक्षाओं का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। विद्यालय की नई प्रबंध समिति में प्रधानाचार्य स्मिता कुमारी,वरीय शिक्षक मधु सत्यम, शिक्षा प्रेमी शशी भूषण चौधरी सहित आमंत्रित सदस्य डॉ. सुरेश झा, प्रदीप साह, तारानंद सिंह, अनिल महलदार, बिमल मंडल, रोशनी देवी, पिंकी देवी, पुष्पा कुमारी, कंचन सिंह, विश्वनाथ सिंह ,नारायण महलदार, रामनारायण सिंह, ब्रजभूषण चौधरी, कपिल मंडल, राजेन्द्र मंडल, बीरेंद्र सिंह,पानों देवी को नामित किया गया। बैठक में विद्यालय विकास, छात्रहित एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए विधायक ने विद्यालय में बेंच-डेस्क मरम्मत, चिल्ड्रन वाटर मशीन एवं यूरिनल निर्माण जैसे विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *