एमएच नगर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की हो निष्पक्ष जांच

भास्कर न्यूज | हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा की चेयरमैन बेबी गुप्ता ने जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष सह सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को अलग-अलग मांग पत्र सौंप कर एमएच नगर थानाध्यक्ष पर भूमाफियाओं व दलालों से कथित सांठगांठ की जांच कराने, नगर क्षेत्र की जर्जर सड़क निर्माण तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। चेयरमैन द्वारा दिए गए मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि एमएच नगर थाना परिसर में कथित भूमाफिया प्रवृत्ति के लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है, जिससे आम लोगों में पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के पिछले 15 दिनों के फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। वहीं दूसरे पत्र में नगर पंचायत क्षेत्र की मुख्य सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्टेट हाईवे-89 से उसरी बुजुर्ग तक करीब 2100 मीटर सड़क निर्माण कार्य शिलान्यास के छह माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। भास्कर न्यूज | हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा की चेयरमैन बेबी गुप्ता ने जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष सह सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को अलग-अलग मांग पत्र सौंप कर एमएच नगर थानाध्यक्ष पर भूमाफियाओं व दलालों से कथित सांठगांठ की जांच कराने, नगर क्षेत्र की जर्जर सड़क निर्माण तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। चेयरमैन द्वारा दिए गए मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि एमएच नगर थाना परिसर में कथित भूमाफिया प्रवृत्ति के लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है, जिससे आम लोगों में पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के पिछले 15 दिनों के फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। वहीं दूसरे पत्र में नगर पंचायत क्षेत्र की मुख्य सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्टेट हाईवे-89 से उसरी बुजुर्ग तक करीब 2100 मीटर सड़क निर्माण कार्य शिलान्यास के छह माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *