अक्षय कुमार पर चढ़ा भोजपुरी रंग, ‘घिस घिस घिस’ देख यूपी-बिहार वाले फैंस बोले- थिएटर में फायर होगा!

अक्षय कुमार पर चढ़ा भोजपुरी रंग, ‘घिस घिस घिस’ देख यूपी-बिहार वाले फैंस बोले- थिएटर में फायर होगा!

Ghis Ghis Ghis Song From Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक नया गाना रिलीज हुआ है और इसने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। टीजर और टाइटल ट्रैक को मिले-जुले रिस्पॉन्स के बाद इस बार ‘घिस घिस घिस'(Ghis Ghis Ghis) नाम के इस भोजपुरी ट्रैक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गाने में प्रॉपर भोजपुरी फ्लेवर है और बोल्ड बोल भी हैं

विक्रम मोंट्रोस के म्यूजिक में बने इस भोजपुरी गाने को मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने आवाज दी है। गाने में प्रॉपर भोजपुरी फ्लेवर है और कुछ क्रिंग और बोल्ड बोल भी हैं जो इसे एक अलग और मजेदार अनुभव बनाते हैं। साथ ही, गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है और अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने इसमें दिल खोलकर डांस किया है।

welcome to the jungle

ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक यूजर ने लिखा कि ये बवाल गाना है जिसमें डांस और एक्सप्रेशन थरकपन से भरे हुए हैं। एक और ने कहा कि भोजपुरी टच इसे और भी मजेदार बना रहा है। इसमें सबसे मजेदार जो कमेंट था वो था, “थिएटर पर फायर मोड फटेगा यूपी, बिहार, दिल्ली वालों से।”

welcome to the jungle

‘वेलकम टू द जंगल’ में करीब 30 बड़े स्टार्स हैं

इतना ही नहीं, ‘वेलकम टू द जंगल’ में करीब 30 बड़े स्टार्स हैं। अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और दलेर मेहंदी जैसे दिग्गज हैं। दरअसल, कई बार टलने के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ अब 26 जून 2026 को थिएटर में दस्तक देगी। अक्षय की पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसकी कहानी मंगलपुर के एक रहस्यमयी महलप्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए हैं। कहानी मंगलपुर के एक रहस्यमयी महल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अक्षय के किरदार को विरासत में मिलता है। अलौकिक घटनाएं और डरे हुए ग्रामीण उसे उस महल के अंधेरे राज को खंगालने पर मजबूर कर देते हैं, और अब ‘घिस घिस घिस’ के वायरल होने के बाद इस फिल्म के लिए भी माहौल बनने शुरू होने लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *