फर्रुखाबाद में गर्मी से बिजली केबल में लगी आग:फतेहगढ़ में आपूर्ति रही बाधित, उपभोक्ता फाल्ट-कटौती से परेशान

फर्रुखाबाद में गर्मी से बिजली केबल में लगी आग:फतेहगढ़ में आपूर्ति रही बाधित, उपभोक्ता फाल्ट-कटौती से परेशान

फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी और बढ़े बिजली लोड के कारण विद्युत केबलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार को फतेहगढ़ के राजन नगला मोहल्ले में एक बिजली केबल में आग लग गई, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं और विद्युत केबल जल रही हैं।
यह घटना नीरज कान्त के घर के सामने लगे खंभे पर हुई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। खंभे के नीचे एक कार भी खड़ी थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आपूर्ति बंद कराई गई। लाइनमैन ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू किया। बिजली विभाग के कर्मचारी श्यामवीर सहित तीन कर्मचारी देर रात तक लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *