‘कॉकटेल 2’ का गाना ‘मशूका’ विवादों में, प्रीतम पर लगे चोरी के आरोपों पर सिंगर राघव चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी

‘कॉकटेल 2’ का गाना ‘मशूका’ विवादों में, प्रीतम पर लगे चोरी के आरोपों पर सिंगर राघव चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी

Mashooqa Singer Defends Pritam: बॉलीवुड स्टार्स शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस के बीच काफी उत्साह था, लेकिन अब रिलीज से पहले इसका नया गाना ‘मशूका’ विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस गाने पर कॉपी करने का आरोप लगाया है।

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती को ट्रोल किया जा रहा है

हाल ही में रिलीज हुए ‘मशूका’ गाने की तुलना 1993 के एक इटैलियन गाने ‘सो अर्रुबेट ए नोन्ना’ से की जा रही है। यूजर्स लोगों का कहना है कि दोनों गानों की धुन काफी मिलती-जुलती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती को ट्रोल किया जाने लगा और उन पर चोरी के आरोप लगाए गए।

अब इस विवाद के बीच सिंगर राघव चैतन्य प्रीतम के समर्थन में सामने आए हैं। राघव ने साफ कहा कि गाने को लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले पर खुलकर बात करना जरूरी लगा। बता दें, राघव चैतन्य ने लिखा, “मशूका गाने को लेकर काफी बातें हो रही हैं। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि ये एक ओरिजिनल कंपोजिशन है। मैंने इस गाने को गाया है और इसके क्रिएटिव प्रोसेस का हिस्सा भी रहा हूं, इसलिए मैं जानता हूं कि इस पर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं।”

इंडस्ट्री में बेहतरीन संगीत दे रहे हैं

उन्होंने आगे कहा कि प्रीतम लंबे समय से इंडस्ट्री में बेहतरीन संगीत दे रहे हैं और उनके काम पर इस तरह सवाल उठाना गलत है। राघव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। इस पर कुछ लोगों का कहना है कि गाने की धुन को इटैलियन ट्रैक से मिलता-जुलता बता रहे हैं, जबकि कई फैंस प्रीतम और फिल्म की टीम का समर्थन कर रहे हैं।

अब देखना होगा कि ये विवाद आने वाले दिनों में कितना बढ़ता है और इसका फिल्म ‘कॉकटेल 2‘ की रिलीज पर क्या असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *