अमृतसर के मजीठा-रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत:पुलिस ने शव की पहचान के लिए आम जनता से सहयोग मांगा

अमृतसर के मजीठा-रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत:पुलिस ने शव की पहचान के लिए आम जनता से सहयोग मांगा

अमृतसर के अधीन थाना मजीठा रोड क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। यह व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा हुआ था, जिसे तत्काल उपचार हेतु गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। उसका कद लगभग 5 फुट 6 इंच है, रंग गोरा है तथा शरीर दुबला-पतला है। बाजू पर एक टैटू बना हुआ है, जिस पर राजू लिखा हुआ है। घटना के समय उसने सफेद रंग की कमीज तथा स्लेटी रंग की जींस पहन रखी थी। अभी तक मृतक की पहचान स्थापित नहीं हो सकी है। BNS की धाराओं में मामला दर्ज, जांच शुरू भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 106(1) एवं 281 के अंतर्गत थाना मजीठा रोड, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास से जानकारी एकत्र की जा रही है तथा आगे की जांच जारी है। पुलिस ने जनता से पहचान में मदद की अपील की इस संबंध में आम जनता से पुलिस ने अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस मृतक के बारे में कोई जानकारी हो या यह किसी के परिचित हों, तो तुरंत थाना मजीठा रोड, अमृतसर से संपर्क करें। संपर्क नंबर 99153-77277 है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, इसलिए सहयोग अपेक्षित है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *