मंत्री पर आरडीएक्स हमले के आरोपी की संपत्ति होगी कुर्क:प्रयागराज में माफिया दिलीप मिश्रा ने अपराध से बनाई 43 लाख की प्रॉपर्टी

मंत्री पर आरडीएक्स हमले के आरोपी की संपत्ति होगी कुर्क:प्रयागराज में माफिया दिलीप मिश्रा ने अपराध से बनाई 43 लाख की प्रॉपर्टी

प्रयागराज पुलिस माफिया और हिस्ट्रीशीटर दिलीप मिश्रा की करीब 43 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने जा रही है। पुलिस ने इस संपत्ति को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। नैनी के छिवकी स्थित मकान पर कार्रवाई पुलिस के मुताबिक कुर्क की जाने वाली संपत्ति नैनी थाना क्षेत्र के छिवकी इलाके में स्थित एक मकान है। प्रशासन का दावा है कि यह संपत्ति आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से बनाई गई है। नंद गोपाल गुप्ता नंदी हमले का आरोपी दिलीप मिश्रा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी पर हुए आरडएक्स हमले के मामले में साजिश रचने का आरोपी है। इस मामले के बाद से उसका नाम प्रयागराज के बड़े अपराधियों में शामिल किया गया था। 54 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दिलीप मिश्रा पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में कुल 54 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। अपराध से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माफियाओं और संगठित अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है ताकि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके। प्रशासनिक टीम करेगी मुनादी सूत्रों के मुताबिक पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करेगी। कार्रवाई के दौरान मुनादी कराते हुए संपत्ति को प्रशासनिक कब्जे में लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *