अमेरिका से बड़ी खबरः न्यूयॉर्क सिटी में शिपयार्ड में भीषण विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल

अमेरिका से बड़ी खबरः न्यूयॉर्क सिटी में शिपयार्ड में भीषण विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल

New York shipyard blast: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में एक शिपयार्ड में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर फायरफाइटर और अन्य आपातकालीन कर्मी शामिल हैं, साथ ही एक नागरिक भी घायल हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे डॉक्स क्षेत्र में दो मजदूरों के एक बंद जगह में फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया कि एक धातु संरचना के बेसमेंट में आग लगी हुई है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे, इसी दौरान करीब 50 मिनट बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय समयानुसार, शाम 5 बजे तक 16 घायलों की पुष्टि हो चुकी थी, जिनमें दो फायरफाइटर और एक नागरिक की हालत गंभीर बताई गई। बाद में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई।

फायर डिपार्टमेंट के प्रेस ऑफिस की जोआन मारियानो ने मारियानो ने बताया कि शुक्रवार शाम को 68 यूनिट्स से 200 से ज़्यादा दमकलकर्मी और आपातकालीन चिकित्सा कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। आग और धमाके के कारणों की अभी भी जाँच की जा रही है।

विस्फोट के समय उस इलाके में मौजूद रिचर्ड ओवियोगोर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने दो धमाकों की आवाज़ सुनी और उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई बड़ी शॉक वेव आई हो। बता दें कि इस इलाके में कई तरह के कारोबार होते हैं, जिनमें एक कॉफी रोस्टिंग कंपनी और एक सेल्फ-स्टोरेज शामिल है। यह शिपयार्ड पहले बेथलहम स्टील कंपनी के स्वामित्व में था, जिसने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना के लिए जहाज बनाए थे।

खबर अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *