राजस्थान क्रिकेट में बड़ा बदलाव:टी-20 फॉर्मेट में होगा अंडर-23 टूर्नामेंट:रंगीन ड्रेस में व्हाइट बॉल से मुकाबला खेलने उतरेंगे खिलाड़ी, IPL जैसा माहौल मिलेगा

राजस्थान क्रिकेट में बड़ा बदलाव:टी-20 फॉर्मेट में होगा अंडर-23 टूर्नामेंट:रंगीन ड्रेस में व्हाइट बॉल से मुकाबला खेलने उतरेंगे खिलाड़ी, IPL जैसा माहौल मिलेगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय अंडर-23 प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में आयोजित कराने की घोषणा की है। इसके बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी एक्शन मोड में आ गई है। अब RCA राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता को कलर्ड ड्रेस (रंगीन कपड़ों) और व्हाइट बॉल के साथ टी-20 फॉर्मेट में आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है। RCA एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव ने बताया- बदलते क्रिकेट फॉर्मेट और IPL जैसे बड़े मंचों को देखते हुए कमेटी पिछले कुछ सप्ताह से इस विषय पर गंभीर मंथन कर रही थी। राज्य के युवा खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट के अनुरूप तैयार करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से अंडर-23 प्रतियोगिता को टी-20 फॉर्मेट में कराने की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है। इसी बीच BCCI की ओर से राष्ट्रीय अंडर-23 प्रतियोगिता को टी-20 फॉर्मेट में कराने की घोषणा ने RCA की योजना को और मजबूती दे दी है। डॉ. मोहित यादव ने कहा- आज क्रिकेट का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे में राजस्थान के खिलाड़ियों को भी उसी स्तर की प्रतिस्पर्धा और तैयारी का मौका मिलना जरूरी है। टी-20 फॉर्मेट खिलाड़ियों को आक्रामक बल्लेबाजी, तेज रणनीति और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना सिखाता है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारियों में अतिरिक्त मदद मिलेगी। खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट का माहौल देना उद्देश्य RCA एडहॉक कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने बताया- इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट का माहौल देना है। ताकि वे घरेलू क्रिकेट से सीधे बड़े मंचों तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा- राजस्थान क्रिकेट में लगातार नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। लेकिन खिलाड़ियों को सीमित ओवरों के तेज क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं मिल पाता था। अब इस नए फॉर्मेट से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। भविष्य में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी IPL और राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकेंगे। RCA का मानना है कि इस बदलाव से राजस्थान क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी। युवा खिलाड़ियों को मॉडर्न क्रिकेट के हिसाब से तैयार करने के साथ-साथ सिलेक्टर्स को भी प्लेयर्स की क्षमता को बेहतर तरीके से परखने का मौका मिलेगा। ऐसे में आने वाले समय में यह बदलाव राजस्थान क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। बता दें कि राजस्थान में अब तक अंडर-23 टूर्नामेंट 50 ओवर यानी वनडे फॉर्मेट में रेड बॉल से खेला जाता था। लेकिन पहली बार यह T20 फॉर्मेट में कलर ड्रेस के साथ व्हाइट बॉल से खेला जाएगा। … ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में लेट शुरू होगा घरेलू क्रिकेट सत्र:25 मई से होगी कॉल्विन शील्ड, जिला स्तर के मैचों की संख्या बढ़ाई गई इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन और जिला क्रिकेट संघों की गुजारिश के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी ने मौजूदा क्रिकेट सत्र में बड़ा बदलाव किया है। इसके बाद अब 11 मई से शुरू होने वाला घरेलू क्रिकेट सत्र 25 मई से शुरू होगा। (पूरी खबर पढ़ें) RCA में सियासी घमासान तेज, खेलमंत्री बोले- जल्द कराएं चुनाव:कन्वीनर बोले- इसी महीने जारी हो सकता है नोटिस; 2 संघों पर कार्रवाई की तैयारी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के लंबे समय से अटके चुनावों को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को जयपुर में RCA एडहॉक कमेटी और प्रदेश के विभिन्न जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *