बिल्ली के बच्चे का फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू:बाबूपुरवा में कुत्तों के दौड़ाने पर 25 फीट ऊंचे पिलर में फंसा, एक घंटे में बचाया

बिल्ली के बच्चे का फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू:बाबूपुरवा में कुत्तों के दौड़ाने पर 25 फीट ऊंचे पिलर में फंसा, एक घंटे में बचाया

बाबूपुरवा में कुत्तों के दौड़ाने पर डर कर भागा बिल्ली का बच्चा 25 फीट ऊंचे पिलर पर चढ़कर फंस गया। बिल्ली के बच्चे के नीचे नहीं उतरने पर क्षेत्रीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर फाइटर्स ने करीब एक घंटे रेस्क्यू कर में जब बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा तो भीड़ ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
बेगमपुरवा निवासी समाजसेवी साबिर हुसैन ने बताया कि इलाके में घूम रहे कुछ कुत्तों ने बिल्ली के छोटे बच्चे को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए बिल्ली का बच्चा पास में बने दो मकानों के बीच बने पिलर पर चढ़ता चला गया। करीब 25 फीट ऊपर चढ़ने के बाद वह फंस गया और नीचे नहीं उतर पाया। काफी देर तक उसके फंसे रहने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद इलाकाई लोगों ने एनिमल हेल्पलाइन व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर किदवई नगर फायर स्टेशन की टीम पहुंची, फिर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से करीब एक घंटे बाद बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा। यह देख लोगों राहत की सांस ली और तालियां बजाकर फायर ब्रिगेड कर्मियों का हौसला बढ़ाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *