गुस्से में रणबीर कपूर को तालाब में फेंकने वाले थे सलमान खान, बाद में घड़ी देकर मांगी माफी!

गुस्से में रणबीर कपूर को तालाब में फेंकने वाले थे सलमान खान, बाद में घड़ी देकर मांगी माफी!

Salman Khan almost threw young Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के पर्दे पर जो दिखता है वो सच नहीं होता और जो असल जिंदगी में होता है वो पर्दे से कहीं ज्यादा रोमांचक होता है। हाल ही मे एक मजेदार खुलासे में उन यादगार पलों की कहानियां सामने आई हैं जब सलमान खान ने टीनएजर रणबीर कपूर को कॉलर से पकड़ लिया था और जब पूरा रेस्टोरेंट थम गया था।

ये सुनकर सलमान हैरान रह गए

रणवीर सिंह ने याद करते हुए बताया कि एक बार एक पार्टी में रणबीर कपूर सलमान और उनके भाइयों के साथ थे। रणबीर उस वक्त टीनएजर थे और लगातार सलमान के आस-पास घूम रहे थे। सलमान को बिल्कुल नहीं पता था कि ये लड़का कौन है। आखिरकार सलमान चिढ़ गए और रणबीर के पास आकर उन्हें कॉलर से पकड़ लिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि वो उन्हें पास के छोटे से मछली के तालाब में फेंकने ही वाले थे।

लेकिन तभी सलमान के भाई दौड़कर आए और उन्हें बताया, “ये चिंटू जी का बेटा है।” ये सुनकर सलमान हैरान रह गए। उन्हें तुरंत समझ आया कि रणबीर उनके इर्द-गिर्द क्यों मंडरा रहा था, उन्होंने तुरंत माफी मांगी।

ये किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ

ये किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ, अगले दिन सलमान खान खुद ऋषि कपूर के घर गए और उनसे माफी मांगी। बता दें, माफी के तौर पर उन्होंने छोटे रणबीर को एक खूबसूरत घड़ी भी तोहफे में दी। ये घटना बताती है कि बड़े दिल वाले लोग अपनी गलती मानने में जरा भी देरी नहीं करते। इसमें मजेदार बात ये है कि बाद में सलमान खान ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ में कैमियो किया।

इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने एक और यादगार शाम का किस्सा सुनाया। ये वो दौर था जब ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में एक नए सेंसेशन के रूप में धमाकेदार एंट्री ली थी और शाहरुख खान पहले से ही किंग खान के रूप में स्थापित थे। मीडिया में लगातार ये कहानी चलती रही कि दोनों के बीच कड़वाहट है और वे एक-दूसरे को पसंद नहीं करते।

अचानक दरवाजा खुला और ऋतिक रोशन अंदर आ गए

एक शाम शाहरुख एक रेस्टोरेंट में अपनी स्पेशल टेबल पर खाना खा रहे थे तभी अचानक दरवाजा खुला और ऋतिक रोशन अंदर आ गए। पूरा रेस्टोरेंट जैसे थम गया। हर किसी की नजरें दोनों पर टिक गईं। लोग सोच रहे थे कि अब कोई बड़ा टकराव होगा क्योंकि दुश्मनी की कहानी तो पहले से ही सबके दिमाग में बसी थी।

लेकिन जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। शाहरुख खान उठे और ऋतिक की तरफ बढ़े। ऋतिक भी उनकी तरफ चले। दोनों मिले और शाहरुख ने ऋतिक को जोर से गले लगा लिया। एक-दूसरे से खुलकर नमस्ते हुई और शाहरुख ने ऋतिक की दिल खोलकर तारीफ की। पूरे रेस्टोरेंट ने राहत की सांस ली। ये और भी मजेदार है कि जिस दौर में मीडिया इन दोनों की दुश्मनी की खबरें थी, ठीक उसी दौर में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में एक साथ पर्दे पर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *