‘मैं तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी से LSG के मालिक ने की बात, गावस्कर ने दे दी नई हवा

‘मैं तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी से LSG के मालिक ने की बात, गावस्कर ने दे दी नई हवा

RR vs LSG: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन की पारी खेली और राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत दिला दी। इस दौरान अपनी टीम की हार के बावजूद एलएसजी के मालिक संजीव गोएनका सूर्यवंशी की तारीफ की और बात करते नजर आए। 

Vaibhav Suryavanshi and Sanjiv Goenka: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी की 93 रन की पारी लखनऊ सुपर जायंट्स पर इतनी भारी पड़ी कि 220 रन बनाने के बावजूद टीम 19.1 ओवर में ही मुकाबला हार गई। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास में चौथी बार 220 से ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल किया और ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। यह सब वैभव सूर्यवंशी की वजह से संभव हो पाया।

गोयनका ने सूर्यवंशी के लिए बजाई तालियां

वह वैभव सूर्यवंशी ही थे, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स से जीत छीन ली। लेकिन इस मुकाबले में एक शानदार दृश्य भी देखने को मिला, जब लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका उनकी पारी पर तालियां बजाते नजर आए और फिर मैच के बाद उनसे काफी देर तक चर्चा करते दिखे।

सूर्यवंशी ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके लगाए। सूर्यवंशी ने पहले 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद आकाश सिंह के ओवर में 26 रन और फिर मयंक यादव के ओवर में 29 रन बटोरकर उन्होंने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। अगले 43 रन उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में बना डाले।

इस पारी ने कई आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैच के दौरान एलएसजी के हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ टीम के ओनर संजीव गोयनका भी सूर्यवंशी की पारी के लिए तालियां बजाते नजर आए। मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका को वैभव सूर्यवंशी के साथ बातचीत करते देखा गया। इस दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि संजीव गोयनका शायद वैभव सूर्यवंशी से कह रहे होंगे कि वह जल्द ही उनके लिए बोली लगाएंगे। हालांकि, सुनील गावस्कर ने यह बात मजाक में कही, लेकिन इसने आईपीएल में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

जिस तरह से लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन रहा है और उनके ओपनर्स ने इस सीजन निराश किया है, उसे देखते हुए वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज की उन्हें सख्त जरूरत है। अगर राजस्थान रॉयल्स उन्हें रिलीज करती है, तो लखनऊ सुपर जायंट्स वह पहली टीम हो सकती है जो सूर्यवंशी के लिए बड़ी बोली लगाती नजर आ सकती है।

IPL 2026 में सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आपको बता दें कि सूर्यवंशी ने इस सीजन 13 मैचों में 44.54 की औसत और 236 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 53 छक्के लगाए हैं, जो आज तक किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक आईपीएल सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। सूर्यवंशी के इस धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम भी उन्हें मिला और उन्हें इंडिया ए टीम में जगह दी गई है, जो श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलेगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *