पूर्णिया में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बीच गुलाबबाग टीओपी की पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक खोखा और एक बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के बसतौल वार्ड नंबर-11 निवासी लक्ष्मण कुमार, आशिष कुमार और आदित्य राज के रूप में हुई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर अपराध पर लगाम लगाने जिले भर में गश्ति और गाड़ी जांच अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस को तीन युवक संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल पर घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो तीनों घबरा गए। इसके बाद तलाशी ली गई, जिसमें एक अवैध देशी पिस्तौल और एक खोखा बरामद हुआ। हथियार मिलते ही पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद बाइक को भी जब्त कर लिया है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन युवकों के पास हथियार कहां से आया और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या नहीं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और आपसी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध हथियार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पूर्णिया में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बीच गुलाबबाग टीओपी की पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक खोखा और एक बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के बसतौल वार्ड नंबर-11 निवासी लक्ष्मण कुमार, आशिष कुमार और आदित्य राज के रूप में हुई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर अपराध पर लगाम लगाने जिले भर में गश्ति और गाड़ी जांच अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस को तीन युवक संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल पर घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो तीनों घबरा गए। इसके बाद तलाशी ली गई, जिसमें एक अवैध देशी पिस्तौल और एक खोखा बरामद हुआ। हथियार मिलते ही पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद बाइक को भी जब्त कर लिया है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन युवकों के पास हथियार कहां से आया और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या नहीं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और आपसी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध हथियार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


