MS Dhoni silent retirement from IPL: गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले एमएस धोनी नहीं अहमदाबाद पहुंचे। क्या थाला ने शांति से कह दिया है CSK को अलविदा? सुरेश रैना के खुलासे के बाद फैंस हुए भावुक।
MS Dhoni not travelling to Ahmedabad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच क्रिकेट जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आखिरी और सबसे अहम लीग मैच के लिए महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ अहमदाबाद नहीं पहुंचे हैं। इस खबर ने करोड़ों थाला फैंस का दिल तोड़ दिया है और हर तरफ एक ही सस्पेंस गहरा गया है कि एमएस धोनी ने बहुत ही खामोशी से आईपीएल को हमेशा-कमेध के लिए अलविदा कह दिया है?
पिंडली की चोट (कैल्फ इंजरी) के कारण धोनी इस पूरे सीजन मैदान से बाहर ही रहे। फैंस को उम्मीद थी कि वो आखिरी मैच में जरूर दिखेंगे, लेकिन उनका अहमदाबाद न जाना साफ इशारा कर रहा है कि अब वो 2027 में एक खिलाड़ी के तौर पर लौटेंगे या नहीं, इस पर बहुत बड़ा सवालिया निशान लग चुका है। हालांकि, CSK मैनेजमेंट को अभी भी उम्मीद है कि धोनी अगले साल चेपॉक में अपना एक आखिरी होम गेम खेलने जरूर आ सकते हैं, लेकिन असलियत क्या है, यह सिर्फ धोनी ही जानते हैं।
सुरेश रैना के सामने खोला था दिल का राज
इससे पहले, चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली भावुक हार के बाद जो कुछ हुआ, वो फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। उस रात भले ही धोनी प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन मैच खत्म होने के बाद उन्होंने मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया था। कोई विदाई भाषण नहीं हुआ, बस धोनी चुपचाप फैंस की तरफ हाथ हिलाते रहे।
उसी रात स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए धोनी के सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना ने एक बहुत बड़ा राज खोला था। रैना ने बताया था कि उन्होंने धोनी से कहा था, ‘आपने आईपीएल 2026 को तो मिस कॉल दे दिया है, यह काउंट नहीं होगा। आपको अगले साल वापस आना ही होगा।’ इस पर धोनी ने बेहद भावुक होकर अपने दिल की बात कही थी, ‘मेरा शरीर अब थोड़ा कमजोर हो गया है, अब यह गवाही नहीं दे रहा।’
अहमदाबाद न जाने के पीछे का असली सच
धोनी के इस बयान और अब अचानक अहमदाबाद न जाने के फैसले को जोड़कर देखा जाए तो संकेत अच्छे नहीं हैं। 44 साल की उम्र में धोनी अपने शरीर को बहुत करीब से पहचानते हैं। वो टीम के कॉम्बिनेशन को भी खराब नहीं करना चाहते। ऐसे में बिना किसी शोर-शराबे या बड़े ड्रामे के, बेहद शांत अंदाज में टीम से दूरी बना लेना बिल्कुल कैप्टन कूल की तरह है ।
Sports – Patrika | CMS




