पीयू के इकबाल हॉस्टल से 2 सुतली बम बरामद:रात 2 बजे तक चला सर्च ऑपरेशन, छात्र आपसी रंजिश में बमबाजी करने वाले थे

पीयू के इकबाल हॉस्टल से 2 सुतली बम बरामद:रात 2 बजे तक चला सर्च ऑपरेशन, छात्र आपसी रंजिश में बमबाजी करने वाले थे

पटना यूनिवर्सिटी के इकबाल हॉस्टल से 2 जिंदा सुतली बम बरामद किए गए हैं। पीरबहोर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्टल के छात्र आपसी रंजिश में बमबाजी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। दो गुटों की लड़ाई के बीच कभी भी बमबाजी की जा सकती है। इसी सूचना के आधार पर इकबाल हॉस्टल की तलाशी ली गई। जहां हॉस्टल के पीछे खंडहरनुमा भवन से 2 जिंदा सुतली बम मिले। दोनों बम प्लास्टिक में लपेटकर रखे गए थे। फिलहाल पटना यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस ने समय रहते कैंपस के अंदर हिंसक झड़प को टाल दिया है। एफआईर दर्ज कर कार्रवाई कर रही पुलिस टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन के नेतृत्व में इकबाल, जैक्सन, नदवी, कैंडविश, Minto हॉस्टल में रात 2:00 तक सर्च किया गया है। हालांकि इस दौरान 2 सुतली बम के अलावा अन्य कुछ बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस की ओर से बम स्क्वॉड की टीम को डिफ्यूज के लिए यूनिवर्सिटी के कैंपस में बुलाया गया है। डिफ्यूज करने के बाद एफएसएल में भेजा जाएगा। दूसरी तरफ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
शरारती तत्वों का पता लगाया जा रहा टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने बताया कि बम डिटेक्शन और डिस्पोजल टीम बुलाई गई थी। खंडहरनुमा भवन से 2 जिंदा सुतली बम मिले हैं। इस तरह की आपराधिक गतिविधि में लगे शरारती तत्वों के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटना यूनिवर्सिटी के इकबाल हॉस्टल से 2 जिंदा सुतली बम बरामद किए गए हैं। पीरबहोर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्टल के छात्र आपसी रंजिश में बमबाजी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। दो गुटों की लड़ाई के बीच कभी भी बमबाजी की जा सकती है। इसी सूचना के आधार पर इकबाल हॉस्टल की तलाशी ली गई। जहां हॉस्टल के पीछे खंडहरनुमा भवन से 2 जिंदा सुतली बम मिले। दोनों बम प्लास्टिक में लपेटकर रखे गए थे। फिलहाल पटना यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस ने समय रहते कैंपस के अंदर हिंसक झड़प को टाल दिया है। एफआईर दर्ज कर कार्रवाई कर रही पुलिस टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन के नेतृत्व में इकबाल, जैक्सन, नदवी, कैंडविश, Minto हॉस्टल में रात 2:00 तक सर्च किया गया है। हालांकि इस दौरान 2 सुतली बम के अलावा अन्य कुछ बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस की ओर से बम स्क्वॉड की टीम को डिफ्यूज के लिए यूनिवर्सिटी के कैंपस में बुलाया गया है। डिफ्यूज करने के बाद एफएसएल में भेजा जाएगा। दूसरी तरफ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
शरारती तत्वों का पता लगाया जा रहा टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने बताया कि बम डिटेक्शन और डिस्पोजल टीम बुलाई गई थी। खंडहरनुमा भवन से 2 जिंदा सुतली बम मिले हैं। इस तरह की आपराधिक गतिविधि में लगे शरारती तत्वों के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *