ऐलनाबाद युवक की गोली से मौत मामले में क्रॉस FIR:महिला का आरोप-शादी का बना रहा था दबाव, मना करने पर धमकी दी

ऐलनाबाद युवक की गोली से मौत मामले में क्रॉस FIR:महिला का आरोप-शादी का बना रहा था दबाव, मना करने पर धमकी दी

सिरसा जिले के ऐलनाबाद में युवक अजय की गोली लगने से मौत मामले में पुलिस ने क्रॉस FIR दर्ज कर ली है। मामले में मृतक अजय के परिजनों और आरोपी पक्ष के बयान के आधार पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पक्ष से इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अजय उसके व्हाट्सप पर मैसेज करता था। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसने उसे बार-बार शादी करने से मना कर दिया था। महिला का आरोप है कि मगर अजय मान नहीं रहा था। अजय उसे धमकी देता था कि अगर शादी नहीं करेगी तो वह सुसाइड कर लेगा या उसके ससुर व पति को जान से मार देने की धमकी देता था। बुधवार रात को अजय उनके घर के सामने आया और कहने लगा कि शादी न करने पर खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा। उसने पहले घर की चारदीवारी पर दो बार गोली चलाई। इसके बाद अजय ने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पुलिस आ पहुंची। वहीं, मृतक अजय के परिजन आज मंगलवार को एसपी सिरसा दीपक सहारण से मिलेंगे। इस दौरान पुलिस से कार्रवाई तेज कर तथ्यों की गहनता से जांच कर मांग की जाएगी और घटनाक्रम से जुड़े वीडियो व फोटोज साझा किए जाएंगे। वहीं, पुलिस इसे प्राथमिक जांच में सुसाइड मान रही है। जानकार से कुछ देर के लिए रिवॉलवर मांगा था पुलिस के अनुसार, अजय ने जिस हथियार से गोली मारी है, वो 32 बोर रिवॉलवर है और वह लाइसेंसी हथियार है। अजय उस रात जानकार नकोड़ा निवासी हरप्रीत से कुछ समय के लिए मांगकर महिला के घर गया था। जब कुछ देर तक वह नहीं लौटा तो हरप्रीत पेट्रोल पंप से दूसरी बाइक लेकर आया और अजय को खून से लथपथ देखा। हरप्रीत अपना हथियार लेकर चला गया और पंप मालिक को इसकी सूचना दी। पुलिस ने हरप्रीत को जांच में शामिल होने बुलाया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में आया अजीब मोड़, लड़की नहीं महिला निकली इस मामले में अजीब मोड़ आ गया है। अजय के परिजनों ने पहले लड़की के साथ रिलेशनशिप में होने का दावा किया जा रहा था और वह उससे शादी करना चाहती थी। मगर लड़की के परिजन नाराज थे और उन्होंने अजय की हत्या को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया है। पुलिस से सही से जांच करवाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि उनके घर में कोई लड़की ही नहीं है और महिला ने फोन में व्हाटसप पर मैसेजों की डिटेल पुलिस को दिखाई है। तथ्यों से छेड़छाड़ का शक : रमेश सहारण अजय के बुआ के बेटे ढाणी शेरपुरा निवासी रमेश कुमार सहारण बोले, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शुरू में पुलिस ने एक-दो पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद उनको छोड़ दिया। बकायदा उनके पास मौके की वीडियो है। उस हिसाब से शक है कि घटनास्थल के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। दो जगह खून बिखरा पड़ा था और पास में पड़ी कीटनाशक दवा की बोतल सीधी पड़ी थी। हमें किसी से पता चला था कि लड़की से बात होती थी, पर वो महिला है। उसकी वहां पर ससुराल है। महिला के घरवाले कह रहे हैं कि अजय पहले घर पर फायरिंग और खुद को गोली मार ली और ये दवा खुद ही लेकर आया था और पिल्टल जिसकी थी, वो ले गया। अजय एक साथ ये क्यों लेकर जाता। वो पिस्टल किसकी थी। इसका पता चल नहीं पाया है। यह जानिएं पूरा मामला परिजनों के अनुसार, ये घटना ऐलनाबाद के ममेरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब 10 से 11 बजे की है। अजय ढुकिया पेट्रोल पंप ममेरा कलां पर काम करता था और नीमला गांव का रहने वाला था। अजय ममेरा कलां में पंप के पास एक ढाणी की महिला के साथ फोन पर चैटिंग करता था और निजी संपर्क होने की बात सामने आई है। उस रात अजय किसी जानकार की बाइक व पिस्टल लेकर पंप से निकला था। कुछ देर बाद ही अजय की महिला के घर के बाहर गोली लगने से मौत की सूचना आई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और परिजनों को सूचित कर बुलाया गया। 32 बोर रिवॉलवर लेकर गया था अजय : थाना प्रभारी मामले में ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया, मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में ये सुसाइड पाया गया है और बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला जाएगा। अजय ने नकोड़ा गांव के हरप्रीत की 32 बोर रिवॉलवर मांगकर ली थी, उसके खिलाफ भी मामला दर्ज करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *