Vir Das says he has joked about every leader in power: कॉमेडियन और एक्टर वीर दास (Vir Das) एक बार फिर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस के केंद्र में आ गए हैं। आर्थिक संकट के दौरान राजनीतिक नेतृत्व पर सवाल उठाने को लेकर उनकी एक पोस्ट ने तीखी प्रतिक्रियाएं खींचीं और जब एक यूजर ने उन पर चुनिंदा आलोचना का आरोप लगाया तो वीर ने बिना झिझके इस पर करारा जवाब दिया।
किसी भी समझदार समाज में, पावर के साथ पैरोडी आती है
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने, वर्क-फ्रॉम-होम अपनाने, सोना कम खरीदने और गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचने की अपील की थी। इसके बाद वीर ने X पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने कहा कि आने वाले आर्थिक संकट के दौरान नागरिकों का ये हक है कि वे अपने नेतृत्व से सवाल पूछें। इतना ही नहीं, उन्होंने लिखा कि जब आप ऐसे सवाल पूछेंगे तो आपकी टाइमलाइन नफरत और हमलों से भर जाएगी, लेकिन इसे व्यक्तिगत न लें। इसका मतलब सिर्फ ये है कि सवाल बहुत अच्छा था।
इस पर एक X यूजर ने वीर पर सिर्फ सत्तारूढ़ दल को निशाना बनाने का आरोप लगाया। यूजर ने कहा कि उन्होंने कभी ममता सरकार, स्टालिन सरकार या केजरीवाल से सवाल नहीं पूछे और उन्हें एकतरफा बताया, लेकिन वीर दास पीछे नहीं हटे। उन्होंने सीधे और साफ लहजे में जवाब दिया कि उन्होंने 7 साल तक हर रात प्राइम-टाइम टेलीविजन पर कांग्रेस के बारे में जोक्स किए। बता दें, मौजूदा सरकार से बहुत पहले से सत्ता में रहे हर नेता के बारे में जोक्स, गाने और स्केच बनाए हैं और अगली सरकार के बाद भी यही करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “किसी भी समझदार समाज में, पावर के साथ पैरोडी आती है। इसे मान लो और आगे बढ़ो, नेताओं पर मजाक करना मेरा काम है, सिर्फ बीजेपी पर नहीं” ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ और बड़ी संख्या में यूजर्स ने वीर के रुख का समर्थन किया।
स्टार्स और कॉमेडियन हमेशा से सत्ता में बैठे लोगों पर व्यंग्य करते रहे हैं
बता दें, इस बहस ने एक बड़े मुद्दे को भी छुआ कि स्टार्स और कॉमेडियन हमेशा से सत्ता में बैठे लोगों पर व्यंग्य करते रहे हैं, चाहे पार्टी कोई भी हो। कई यूजर्स ने ये भी कहा कि जब सवाल पूछने पर हमला होता है तो ये सवाल की ताकत का सबूत होता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, वीर दास को आखिरी बार ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में देखा गया था। आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बनी इस स्पाई-एक्शन कॉमेडी में इमरान खान की एक दशक से ज्यादा समय बाद वापसी थी। हालांकि, फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को प्रभावित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7.36 करोड़ रुपये ही जुटा पाई।



Sir. I did jokes about the congress on prime time television every night for 7 yrs. Done jokes, songs, sketches, about every single leader in power long before this govt. Will be doing them long after for the next one. In any sensible society, with power comes parody.…