Bilaspur News: नवविवाहिता से आधी रात छेड़छाड़ की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी ने पी लिया जहर, जानें पूरा मामला

Bilaspur News: नवविवाहिता से आधी रात छेड़छाड़ की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी ने पी लिया जहर, जानें पूरा मामला

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के संबंधित थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता से आधी रात छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर बुरी नीयत से साड़ी खींचने, छेड़छाड़ करने और मुंह दबाकर धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से जहर पी लिया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शादी बीते अप्रैल माह में थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई है। शादी के बाद से वह अपने ससुराल ग्राम में रह रही है। आरोपी उस पर गलत नीयत रखता था।

पहले से घात लगाए बैठा था

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 11 मई की रात करीब 12.30 बजे वह घर के पीछे बाड़ी की ओर गई थी। इसी दौरान रामकुमार यादव नामक युवक वहां पहले से मौजूद था। आरोप है कि आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी ने उसका मुंह दबाकर आवाज निकालने से भी रोकने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह शोर मचाया, जिसके बाद उसके पति, सास-ससुर और जेठ मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी घबरा गया और अपने पास रखी जहर की शीशी निकालकर पी ली।

हुई माफी की बात, फिर मुकर गया युवक

13 मई को गांव में हुई बैठक में आरोपी से माफी मांगने कहा गया, पर नहीं मांगा।

कार्रवाई चाहती हूं…

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि आरोपी ने उसके साथ गलत नीयत से जबरदस्ती की। महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रामकुमार यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

72 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

वहीं गत दिनों पहले जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था। जहां आरोपी ने घर में जबरन घुसकर पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *