अबोहर में मजदूर की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार:एक नाबालिग शामिल, एक आरोपी अभी भी फरार; लूट के इरादे से किया था हमला

अबोहर में मजदूर की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार:एक नाबालिग शामिल, एक आरोपी अभी भी फरार; लूट के इरादे से किया था हमला

अबोहर में एक मजदूर की लूट के इरादे से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे फाजिल्का की जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छठे फरार आरोपी की तलाश कर रही है। थाना नंबर दो में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी आसवंत सिंह, डीएसपी हरीश कुमार, थाना प्रभारी दविंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर आदिल सामा ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 मई की रात को करीब आधा दर्जन लुटेरों ने रामकुमार पुत्र भिखारी लाल पर लूट के इरादे से हमला किया और उसे पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के बेटे के बयान पर दर्ज हुआ था मुकदमा मृतक के बेटे अनिल कुमार के बयानों के आधार पर थाना नंबर दो की पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें मोहित सिंह उर्फ क्रांति (निवासी चंडीगढ़ मोहल्ला गली नंबर 4), मनीष कुमार उर्फ मनी (निवासी चंडीगढ़ मोहल्ला गली नंबर 1), सुखबीर सिंह उर्फ सुल्तान (निवासी शिव शाक्य नगर), गुरबीर सिंह उर्फ दीपू (निवासी कोठी फैज गली नंबर 2, अबोहर), नीरज (निवासी आर्य नगर गली नंबर 4) और ब्रह्मा नगरी का एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 82 दर्ज किया था। अब इसमें धारा 310 (3) की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस के अनुसार, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि छठे आरोपी की तलाश जारी है। एक आरोपी की तलाश जारी पुलिस अधिकारी ने बताया कि नामजद किये गए छह युवकों में से पांच युवकों को काबू कर लिया गया है जिनमें नीरज पुत्र महेन्द्र अभी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। जबकि नाबालिग लडके को शमिल तफतीश करके जुवेनाईल कोर्ट फाजिल्का में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहित उर्फ क्रांति पर 27 फरवरी को थाना नंबर 2 में बीएनएस की धारा 117 (2), 115 (2) का मामला दर्ज है। एसपी आसवंत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से घटना के समय प्रयोग किया गया एक कापा, एक राड़ व भारी मात्रा में इस्तेमाल किये गए पत्थर बरामद किये हैं। इन्होंनें लूट खसूट की नियत से व्यक्ति पर हमला किया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनकी क्रिमिनल बैकग्राऊंड नहीं है। पुलिस का फर्ज था मृतक परिवार को इंसाफ दिलाना, जिसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पांच युवकों को काबू कर लिया है और पुलिस प्रशासन पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है। उनहोंने कहा कि किसी भी गुंडातत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *