हिमाचल के 51 नगर निकायों में कल मतदान:550 पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी, 3.80 लाख मतदाता करेंगे 1147 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

हिमाचल के 51 नगर निकायों में कल मतदान:550 पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी, 3.80 लाख मतदाता करेंगे 1147 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों में कल (रविवार को) मतदान होगा। इसके लिए, लगभग 550 पोलिंग पार्टियां आज ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियों को आज शाम तक पोलिंग बूथ मतदान के लिए तैयार करने होंगे, ताकि कल सुबह सात बजे वोटिंग समय पर शुरू की जा सके। प्रदेश में चार नगर निगम समेत 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में चुनाव चुनाव होने है। नगर परिषद और नगर पंचायत की काउंटिंग वोटिंग खत्म होने के बाद शुरू होगी, जबकि चार नगर निगम (सोलन, मंडी, पालमपुर व धर्मशाला) के रिजल्ट के लिए 31 मई तक का इंतजार करना होगा। स्टेट इलेक्शन कमीशन के अनुसार- चुनाव प्रक्रिया 449 पदों के लिए जारी है। मगर इनमें से 10 पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए है। अब 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में बचे है। इनके भाग्य का फैसला राज्य के 3 लाख 80 हजार मतदाता करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिला और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। इनमें 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले 1808 ऐसे वोटर हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 80 पार्षद चुने जाएंगे बिलासपुर जिला में कुल 34 पार्षद पदों के लिए चुने जाएंगे, चंबा में 27, हमीरपुर 16, कांगड़ा 80, कुल्लू 39, मंडी 65, शिमला 58, सोलन 49, सिरमौर 33 और ऊना जिला के निकायों में 48 पार्षदों पदों को चुनाव हो रहे हैं। इनमें चार नगर निगम में 64 पार्षद, नगर परिषद में 229 पार्षद और नगर पंचायतों में 156 पार्षद चुने जाने है। इन निकायों में निर्विरोध चुने जा चुके पार्षद निर्वाचन आयोग के अनुसार- नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 1 व 3, नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 2, नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर 6, नगर पंचायत रिवाल्सर के वार्ड नंबर 1, नगर पंचायत नेरवा के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 तथा नगर पंचायत चिड़गांव के वार्ड नंबर 2 में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। लगभग 3600 कर्मचारी ड्यूटी देंगे नगर निगम चुनाव में लगभग 3600 कर्मचारी ड्यूटी देंगे। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक प्रीसाइडिंग ऑफिसर, तीन पोलिंग ऑफिसर और दो से तीन सुरक्षा कर्मी होंगे। नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के लिए चार नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण रहने वाले है, क्योंकि निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते है। इस वजह से दिसंबर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निगम चुनाव के नतीजों को सत्ता का सेमिफाइनल माना जा रहा है। इसी वजह से कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने प्रचार में पूरी जान झोंकी है। कांग्रेस सीएम सुक्खू, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी मंत्रियों को चुनाव में उतारा है। इसी तरह, बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सांसद अनुराग ठाकुर ने भी प्रचार किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *