कुशीनगर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती:प्रेमी से शादी की जिद, 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती:प्रेमी से शादी की जिद, 2 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर में लगातार दूसरे दिन मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मामला चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार का है। शुक्रवार सुबह करीब युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का आरोप था कि उसका प्रेमी सतेंद्र चौहान शादी का वादा करने के बाद अब पीछे हट रहा है। पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस अब युवक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। लंबे समय से चल रहा था प्रेम संबंध परिजनों के अनुसार युवती का देवरिया निवासी सतेंद्र नामक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवक की रिश्तेदारी युवती के गांव में होने के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन हाल के दिनों में युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी थी। गुरुवार को उसने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद नाराज युवती शुक्रवार सुबह टावर पर चढ़ गई। एक दिन पहले विवाहिता भी चढ़ी थी टावर पर इससे पहले गुरुवार को भी जिले में ऐसी ही घटना हुई थी। एक विवाहिता पति के साथ रहने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने जिले में चर्चा का माहौल बना दिया है। साथ ही मोबाइल टावरों तक लोगों की आसान पहुंच और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *