IPL 2026: सीएसके ने पिछले तीन दिन में साइन किए तीन नए खिलाड़ी, खलील की जगह कुलदीप यादव को टीम से जोड़ा

IPL 2026: सीएसके ने पिछले तीन दिन में साइन किए तीन नए खिलाड़ी, खलील की जगह कुलदीप यादव को टीम से जोड़ा

सीएसके ने इंजर्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह एक दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को साइन किया है। वहीं, आरसीबी ने नुवान तुषारा की जगह रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया है। 

Chennai Super Kings, Injury Replacement, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बचे हुए मैचों के लिए लगातार खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के रूप में साइन कर रही है। टीम ने पिछले तीन दिनों में तीन नए खिलाड़ियों को अपनी स्क्वाड में शामिल किया है।

CSK ने इंजर्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को साइन किया है। इससे पहले टीम ने जेमी ओवरटन की जगह डायन फॉरेस्टर और रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के बैटिंग ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को शामिल किया था। आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि कुलदीप यादव 30 लाख रुपये में CSK का हिस्सा बन गए हैं।

सीएसके में शामिल किए गए कुलदीप ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। वह आरआर के लिए साल 2023 में भी खेले थे। दो सीजन के दौरान खेले 3 मैचों में उन्होंने 2 विकेट लिए थे। खलील अहमद आईपीएल 2026 में सीएसके की तेज गेंदबाजी का प्रमुख चेहरा थे। वह 5 मैच खेले जिसमें उन्हें 2 विकेट मिला था। इंजरी की वजह से उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा। खलील के दाहिने क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई थी। ऑपरेशन के बाद वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा की जगह रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया है। रिचर्ड ग्लीसन ने इंग्लैंड की तरफ से 6 टी20 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। उन्होंने लीग के 2024 और 2025 संस्करण में सीएसके और मुंबई इंडियंस (MI) का प्रतिनिधित्व किया था। ग्लीसन ने सीएसके के लिए 2 और एमआई के लिए 1 मैच खेला है।

तुषारा आरसीबी के लिए सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए। तुषारा श्रीलंका क्रिकेट के जरूरी फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद बाहर हो गए। जरूरी फिटनेस स्टैंडर्ड पूरे न कर पाने के कारण श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें एनओसी देने से मना कर दिया था। आरसीबी 12 मैचों से 16 अंक लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर है, जबकि सीएसके 11 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *