बुरहानपुर में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33-11 केवी ओपीएच उपकेंद्र का आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। इसके चलते शनिवार, 16 मई को शहर के कई क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के कारण 11 केवी अन्नपूर्णा फीडर, हमीदपुरा द्वितीय फीडर, लक्ष्मी नगर फीडर, इंदिरा कॉलोनी फीडर और सूर्यम फीडर से विद्युत सप्लाई प्रभावित होगी। बिजली कटौती के चलते अन्नपूर्णा प्रोसेस, हमीदपुरा, अंसार नगर, ताज नगर, मुर्गी फार्म, बाड़ा बुजुर्ग और गुलशन कपड़ा मार्केट सहित कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा होटल श्रीमाया, पापा इलेक्ट्रिकल, सैफी मार्बल, सांई सिद्धी अस्पताल, स्कूल वाली डीपी, सूरत वाली डीपी और बेकरी वाली डीपी क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। कॉलोनियों में भी नहीं रहेगी बिजली बैंक कॉलोनी, नई और पुरानी इंदिरा कॉलोनी, सर्वोदय नगर, गुरूसिख नगर, ज्योति नगर, गुरूदत्त नगर, महाराणा प्रताप नगर, नवकार नगर, कौस्तुभ धाम और गायत्री नगर में भी 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके साथ ही गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम, ईदगाह जिनिंग फैक्ट्री और अर्वाचीन स्कूल क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।


