राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से भीषण गर्मी:सागर का पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, आज लू चलने की संभावना

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से भीषण गर्मी:सागर का पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, आज लू चलने की संभावना

सागर में भीषण गर्मी के दौर चल रहा है। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं से पूरा वातावरण गर्म हो गया है। जमीन से साथ हवा में भी लगातार गर्मी बनी हुई है। यही कारण है कि सुबह से ही सूरज की तपिश से लोगों के हाल-बेहाल है। शुक्रवार को सुबह से सागर का मौसम साफ रहा। तेज धूप खिली। सुबह 8.30 बजे से ही सूरज की तल्ख किरणों से लोग गर्मी से परेशान रहे। दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने झुलसाना शुरू किया। दोपहर के समय झुलसाने वाली धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 27.9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय सिस्टम मिलकर हवा को एक भट्‌टी की तरह गर्म कर रहे हैं। ट्रफ लाइन गर्मी को बांधे हुए है, जिससे बादलों के बावजूद लू का अहसास हो रहा है। गर्म से राहत नहीं मिल रही है। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा लू की स्थिति को और गंभीर बनाए रखेगी। रातें गर्म होंगी और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार को जिले में लू चलने की संभावना है। लू से बचने पर्याप्त पानी पीएं, धूप में न रहें गर्मी बढ़ने पर मौसम विभाग ने लू से बचाओ की एडवाइजरी जारी की है। लोगों से दिनभर पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है। कहा गया है कि दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर ध्यान रखें। दोपहर 12 से 3 बजे तक तेज गर्मी पड़ती है। इस दौरान जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। 44 डिग्री के पार पहुंचा सागर का पारा सागर में अप्रैल के बाद मई माह की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद बार मौसम बदला और पारे में हल्की गिरावट दर्ज की गई लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह 9 बजे से ही तल्ख धूप का असर शुरू हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर बढ़ रहे हैं। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *