नाले में गिरा श्रमिक, मौत:नाले की दीवार पर बैठकर शराब पीते समय अचानक फिसलकर गिरा

नाले में गिरा श्रमिक, मौत:नाले की दीवार पर बैठकर शराब पीते समय अचानक फिसलकर गिरा

अलवर के MIA थाना क्षेत्र में पावर हाउस के समीप नाले में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक विमलेश लखदीमपुर निवासी है। जो शराब के नशे में था। नाले की दीवार पर बैठा था। तभी अचानक नाले में गिर गया। एमआईए पुलिस ने बताया कि अलवर शहर निवासी विमलेश उद्योग नगर में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बुधवार रात के समय नाले के ऊपर बैठकर शराब पी रहा था। तभी अचानक नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। श्रमिक के शव को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। युवक की शिनाख्त विमलेश निवासी लखदिमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि नशे में नाले में गिरने की घटना हुई है। वैसे भी एमआईए क्षेत्र में नाले खुले पड़े हैं। जिनमे हादसा होने का डर बना रहता है। कई जगहों पर नाले रोड के बराबर है। जहां अंधेरा रहता है वहां हादसा होने का डर रहता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *