तलाक के रूमर्स के बीच पहली बार दिखीं मौनी रॉय, देखते ही लोग बोले- आंखों में दर्द दिख रहा है

तलाक के रूमर्स के बीच पहली बार दिखीं मौनी रॉय, देखते ही लोग बोले- आंखों में दर्द दिख रहा है

Mouni Roy Spotted Amid Divorce Rumours: टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस और उनके पति सूरज नाम्बियार के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच मुंबई में मौनी रॉय का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने फैंस की चिंता और बढ़ा दी।

रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं मौनी (Mouni Roy Spotted Amid Divorce Rumours)

मौनी रॉय को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। आमतौर पर कैमरों को देखकर मुस्कुराने वाली मौनी इस बार काफी शांत और परेशान नजर आईं। उन्होंने ना तो पहले की तरह पोज दिए और ना ही मीडिया से ज्यादा बातचीत की। बस जल्दी से अपनी कार की तरफ बढ़ गईं।

Mouni Roy Spotted Amid Divorce Rumours
Mouni Roy Spotted Amid Divorce Rumours
Mouni Roy Spotted Amid Divorce Rumours

उनका यह बदला हुआ अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कई यूजर्स ने कहा कि मौनी की आंखों में उदासी साफ दिखाई दे रही थी। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर मौनी से वीडियो को शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया पर फैंस हुए परेशान (Mouni Roy Spotted Amid Divorce Rumours)

मौनी का वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कहा कि अगर रिश्तों को लेकर उड़ रही खबरें गलत हैं, तो फिर मौनी इतनी परेशान क्यों दिखाई दे रही हैं। वहीं कई फैंस ने पैपराजी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कलाकारों की निजी जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से मौनी और सूरज नांबियार के रिश्ते में खटास की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चर्चा तब शुरू हुई जब लोगों ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों अलग हो चुके हैं।

सूरज ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

इन खबरों को और हवा तब मिली जब सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे रिश्ते में आई दूरी से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह तक कहा गया कि दोनों के बीच अलगाव की वजह धोखा है। हालांकि इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मौनी रॉय ने भी इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गलत बातें ना फैलाई जाएं और उन्हें थोड़ा स्पेस दिया जाए।

टीवी से फिल्मों तक बनाया बड़ा नाम

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। टीवी शो नागिन ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी जगह बनाई। अपनी खूबसूरती, डांस और स्टाइल के लिए मशहूर मौनी सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

फैंस को उम्मीद है कि मौनी जल्द ही इन अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगाएंगी। फिलहाल अभिनेत्री की खामोशी और चेहरे की उदासी ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *