इंदौर में ट्राले ने तोड़े पुलिस बैरिकेड्स:चेकिंग से बचने भागा चालक, बंबई बाजार में पुलिस ने रोका; लोगों ने फोड़े कांच

इंदौर में ट्राले ने तोड़े पुलिस बैरिकेड्स:चेकिंग से बचने भागा चालक, बंबई बाजार में पुलिस ने रोका; लोगों ने फोड़े कांच

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में एक ट्राले चालक ने पुलिस चेकिंग के दौरान लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद चालक ट्राला लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए बंबई बाजार इलाके में ट्राले को रोका, जहां गुस्साए लोगों ने वाहन के कांच फोड़ दिए। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग चल रही थी। सड़क पर स्टॉपर और बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसी दौरान ट्राले चालक ने तेज रफ्तार में बैरिकेड्स तोड़ दिए और वाहन लेकर जवाहर मार्ग की ओर भाग गया। घटना के बाद लोगों ने भी ट्राले का पीछा करना शुरू कर दिया। बंबई बाजार इलाके में पुलिस ने एफआरवी वाहन लगाकर ट्राले को रुकवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने ट्राले के कांच फोड़ दिए। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार चालक शराब के नशे में था। घटना के दौरान यह अफवाह भी फैल गई थी कि ट्राले ने कई लोगों को टक्कर मारी है, हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *