खंडवा में कल 2 घंटे होगी बिजली कटौती:भंडारिया रोड़ उपकेंद्र पर होगा मेंटेनेंस; पटरी पार आधा शहर प्रभावित होगा

खंडवा में कल 2 घंटे होगी बिजली कटौती:भंडारिया रोड़ उपकेंद्र पर होगा मेंटेनेंस; पटरी पार आधा शहर प्रभावित होगा

खंडवा शहर संभाग अंतर्गत 33/11 केवी भंडारिया रोड उपकेंद्र पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार 14 मई को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने बताया कि कार्य के दौरान उपकेंद्र से जुड़े कई रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा। जरूरत के अनुसार कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। बिजली कंपनी के अनुसार जिन क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी उनमें एग्रीकल्चर कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल, विनायक रेसिडेंसी, श्याम एवेन्यू, अनमोल विहार, शिवपुरम, अरिहंत रेसिडेंसी फेस-1, 2 और 3, नर्मदापुरम, गोकुलधाम, कृष्णधाम, नंद विहार, होटल केसर, सम्पूर्ण रामनगर, अभिनंदन सिटी, अभिनंदन हाईट्स, अभिनंदन हिल्स, बजरंग नगर एरिया प्रभावित रहेगा। इसके अलावा धनवंतरी नगर, लोटस सिटी, ज्ञानकुंज, सिद्धीपुरम, वार्को सिटी, वीरेंद्र विहार, निर्मल विहार, जुट फैक्ट्री, महावीर ग्रीन फेस-1 और 2, अयोध्या पुरम, चीराखदान नई व पुरानी मल्टी, शिवराज नगर, निर्मलधाम, सेंट फासिंस, यूनिक एकेडमिक स्कूल, वर्धमान कॉलोनी, अभिनंदन गैलेक्सी, साईंनाथ नगर, पंजाब कॉलोनी गुरुद्वारा, महादेवी नगर फेस-1 सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। साथ ही भंडारिया रोड, चंपन तालाब, विठ्ठल नगर, कृष्णपुरम, नारायण नगर, प्रताप नगर, डीएन मेहता मार्ग, पुलिस लाइन पुराने क्वार्टर, सर्वोदय नगर, कंचन नगर, हाउसिंग बोर्ड, एसटी-एससी थाना, रॉयल इन होटल, आयकर भवन, जेजे हॉस्पिटल, नाकोडा नगर, बाहेती कॉलोनी, इंदिरा चौक, गौतम नगर, सूरजकुंड, गायत्री मंदिर, एलआईसी कार्यालय भी प्रभावित होगा। इनके अलावा, होटल शुभारंभ, सरस्वती स्कूल और दादाजी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाए रखने के लिए किया जा रहा हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *